नेपाल: अनियंत्रित बस खाई में गिरी 6 की मौत, 36 घायलो में भारतीयो की संख्या अधिक
नेपाल: अनियंत्रित बस खाई में गिरी 6 की मौत, 36 घायलो में भारतीयो की संख्या अधिक।
धरान से भैरहवा के लिए आ रही थी नेपाली नंबर की यात्रियों से भरी बस,गोरखपुर के यात्री भी है सवार।
आई एन न्यूज़ भैरहवा/नेपाल
नेपाल नवलपरासी में आज सुबह रविवार को बस दुर्घटना में 6 लोगो मृत्यु हो गयी और 36 लोगो के घायल होने की खबर है। पुराने मेडिकल भरतपुर में मृतक व्यक्तियो के शव को रखा गया है। जिल्ला पुलिस कार्यालय नवलपुर के पुलिस उपरीक्षक रमेश थापा ने बताया है कि धरान से भैरहवा के लिये रवाना लु १ ख ८४ ५४ नं का बस आज सुबह 5 बजे अनियन्त्रित होकर सडक से करीब 35 मिटर नीचे खाई में निर गया। जिसमे 6 की मृत्यु हो गयी है सभी का
पहचान नहीं हो गयी है ।
घटना का कारण बस की लाइट स्लो होने के कारण दुर्घटना हुआ है। घायल 27 लोगो को भरतपुर और 9 लोगो का स्थानीय मेडिकल में उपचार चल रहा है। मृतक 6 लोगो में से एक भारत बिहार निवासी बिद्यानंद यादव की मौत हो चुकी है पांच लोगो का सनाखत हो चूका है एक का अभी नहीं हो पाया है। पुलिस के अनुसार 36 घायलों में भारतीयों की संख्या अधिक है जिनमें कुछ गोरखपुर के भी बताए गए हैं हालांकि पुलिस ने अभी इसका कोई डिटेल नहीं दिया है घायलों का नाम और पाता अभी नहीं मिल पाया है घायलों का इलाज जारी है।





