अमृतसर के निरंकारी भवन में धमाके से तीन की मौत, 10 घायल।

अमृतसर के निरंकारी भवन में धमाके से तीन की मौत, 10 घायल।

अमृतसर के निरंकारी भवन में धमाके से तीन की मौत, 10 घायल।
आई एन न्यूज नई दिल्ली डेस्क:
अमृतसर के राजसांसी गांव में स्थित निरंकारी भवन में धमाका हो गया है। न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक, घटना में तीन लोगों की मौत हो गई है जब कि 10 लोग घायल हो गए हैं। घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है। प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो बाइक सवार दो लड़कों ने भवन के अंदर बम फेंका और वहां से भाग गए। दोनों ही लड़कों ने चेहरे पर कपड़ा बांध रखा था।
हालांकि लड़के कौन थे, उनका इरादा क्या था, इस हरकत के पीछे किस संगठन का हाथ है इस बारे में कोई आधिकारीक बयान नहीं आया है।
बता दें कि अलकायदा कमांडर जाकिर मूसा के पंजाब में छिपे होने की आशंका के बाद से ही प्रदेश में सुरक्षा के प्रबंध कड़े कर दिए गए हैं। पूरे राज्य में हाई अलर्ट जारी है। उसके बावजूद उक्त घटना घटित हो गई

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे