महराजगंज: ऐतिहासिक हिन्दी नाटक चाणक्य का हुआ सजीव मंचन ।
महराजगंज: ऐतिहासिक हिन्दी नाटक चाणक्य का हुआ सजीव मंचन ।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:
कुष्ट रोगियों की सेवा उनके बच्चो की शिक्षा एवं पालन पोषण को समर्पित आध्यात्म से प्रेरित “दिब्य प्रेम सेवा मिशन, हरिद्वार शाखा की महराजगंज इकाई के बैनर तले व नगर पालिका महराजगंज के तत्वाधान में ज्वलंत ऐतिहासिक हिन्दी नाटक चाणक्य का सजीव मंचन हिंदी फिल्मों के मशहूर कलाकार पदमश्री मनोज जोशी द्वारा आज महराजगंज की धरती पर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में दिब्य प्रेम सेवा मिशन के संस्थापक डॉ आशीष
उपस्थित रहे ।
कार्यक्रम की अध्यक्षता सांसद पंकज चौधरी ने किया। जब कि आयोजक न0पा0प0 महराजगंज के अध्यक्ष कृष्ण गोपाल जायसवाल के विशेष आमंत्रण पत्र पर पहुचे गुड्डू खान अध्यक्ष न0पा0प0 नौतनवां ने आशीष भैया से मुलाकात कर उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस मौके आयोजित मनमोहक व ज्ञानवर्धक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर कार्यक्रम के आयोजक अध्यक्ष न0पा0प0 महराजगंज को धन्यबाद ज्ञापित किया।
इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अरुण शुक्ल जिलाध्यक्ष भाजपा, विधायक बजरंग बहादुर सिंह, विधायक जयमंगल कन्नौजिया, विधायक प्रेमसागर पटेल, विधायक ज्ञानेन्द्र सिंह, जिलाधिकारी महराजगंज अमरनाथ उपाध्याय, आर०पी० सिंह पुलिस अधीक्षक महराजगंज, वीरेन्द्र सिंह, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, काशीनाथ सिंह, शेष विजय सिंह, मनोज केशरी, सतीश सिंह,अनिल जोशी, शेष मणि, मोहन शर्मा, अभिषेक पाण्डेय, संजय यादव, धनंजय सिंह सहित तमाम गणमान्य लोग उपस्थित रहे। (महराजगंज उ०प्र०)








































