नौतनवा में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार।
नौतनवा में एक पशु तस्कर गिरफ्तार, दो फरार।
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क:
स्थानीय कस्बे के डिर्गी कालेज के पास से पशुओं को नेपाल की तरफ ले जा रहे तीन तस्करों को स्थानीय लोगों ने पकड़ने का प्रयास किया जिसमें एक को दबोच लिया जिसका नाम आबिद पुत्र बुधु बताया गया है। और दो पशु तस्कर भागने में सफल रहे।
मिली खबरों के मुताबिक रविवार की शाम को तीन पशु तस्कर पशुओं को हाक कर धीरे धीरे नेपाल की तरफ ले जा रहे थे कि पशुओं को उधर जाते देख कुछ लोगों ने इसकी सूचना हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ताओं को दे दी जिस पर वाहिनी के कुछ कार्यकर्ता पशुओं के साथ उक्त तस्करों को पकड़ने का प्रयास किया। किंतु दो भागने में सफल हो गये और एक को दबोच कर नौतनवा पुलिस के हवाले कर दिया ।
हिंदू युवा वाहिनी के जिला अध्यक्ष महाराजगंज नरसिंह पांडे के तहरीर पर नौतनवा पुलिस ने उक्त पशु तस्कर के खिलाफ पशु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। पकड़ा गया पशु तस्कर नेपाल के धकधई रुन्पदेही के निवासी बताया गया है।





