वाह – वाही लूटने की मंशा धरी रह गयी सोनौली पुलिस की

—–
डील पर नेपाल से ले आयी फरार युवक को एसएसबी —
सोनौली कार्यालय / महराजगज
स्थानीय कोतवाली पुलिस को चकमा देकर थाना परिसर से फरार स्मैक के आरोपी को नेपाल के भैरहवा से एसएसबी डील पर उठा आयी और सौनौली पुलिस के हवाले कर दिया ।
सूत्रो के मुताबिक शनिवार की शाम को एससाबी ने अथक प्रयास कर फरार साजन कुर्मी को भैरहवा से एसएसबी उठा लायी है ।
स्मरण रहे कि पिछले महीने 27 सितम्वर को 177 ग्राम स्मैक के साथ एसएसबी ने साजन कुर्मी नामक युवक को पकडा था । जिसे सोनौली कोतवाली पुलिस को सौप दिया था । सोनौली कोतवाली से पुलिस को चकमा देकर स्मैक आरोपी फरार हो गया था । एसएसबी और पुलिस टीम ने उसे पकडने का काफी प्रयास किया लेकिन वह सफल नही हो पा रहे थे । एसएसबी के अथक प्रयास के बाद फरार युवक साजन कुर्मी भैरहवा मे दिखा ।उसके भैरहवा भे उपस्थित होने की खबर को एसएसबी ने गम्भीरता से लिया और अपने जाल बिछा दिया ।
सूत्र बताते है कि नेपाल निवासी आरोपी को भैरहवा से लाने के लिए एसएसबी ने दो और लो का फार्मूला अपनाते हुए राग कर ले आयी । और पुलिस के हवाले कर दिया । पुलिस उक्त फरार आरोपी को गिरफ्तार करने का श्रेय वाह वाही लूटना चाहती थी किन्तू सूचना लीक होते ही सब्बासी लेने की योजना धरी की धरी रह गयी ।
बताते चले कि उक्त युवक के कोतवाली से फरार होने के आरोप मे तीन पुलिस कर्मियो को निलम्बित हो गये थे । गिरफतार साजन कुर्मी को पुलिस ने जेल भेज दिया ।


Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे