पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी बीमार, लखनऊ रवाना।

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी बीमार, लखनऊ रवाना।

पूर्व मंत्री अमरमणि त्रिपाठी बीमार, लखनऊ रवाना।
आई एन न्यूज गोरखपुर डेस्क:
मधुमिता हत्याकांड के आरोपित पूर्व मंत्री अमरण मणि त्रिपाठी को शुक्रवार की सुबह इलाज के लिए लखनऊ ले जाया गया है। न्यूरो और हृदय रोग से जुड़ी बीमारी में सुधार न होने पर बीआरडी मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने उन्हें लखनऊ रेफर किया था।
पूर्वमंत्री अमरमणि अपनी पत्नी मधुमणि के साथ गोरखपुर जेल में मधुमिता हत्याकांड में उम्रकैद की सजा काट रहे हैं। जेल में रहने के दौरान ही मणि दम्पत्ति को कई बीमारियों ने घेर लिया है। अमरमणि को न्यूरो और ह्दय रोग से जुड़ी शिकायत है। बीआरडी मेडिकल कालेज गोरखपुर में उनका लम्बे समय से इलाज चल रहा था। कुछ दिनों तक वह मेडिकल कालेज में भर्ती भी रहे लेकिन बीमारी में कोई खास सुधार नहीं हुआ। मेडिकल कालेज के डॉक्टरों ने इलाज के लिए उन्हें बड़े सेंटर ले जाने की सलाह दी है। वरिष्ठ जेल अधीक्षक डा. रामधनी ने बताया कि पूर्व मंत्री को इलाज के लिए लखनऊ गए हैं।
शुक्रवार की सुबह पुलिस की गार्द के साथ उन्हे लखनऊ भेजा गया है। डॉक्टर को दिखाने और चेकअप कराने के बाद वह आएंगे। इस दौरान जरूरत पड़ने पर लखनऊ जेल में भी रखा जा सकता है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे