पत्रकार उत्पीडन के खिलाफ राष्ट्रपति को भेजा गया ज्ञापन
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क /महराजगंज
पत्रकारो के साथ पुलिस राजनैतिक व अपराधियो द्वारा हो रहे बर्बरतापूर्ण उत्पीडन व हत्या के विरोध मे जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज तहसील ईकाइ फरेन्दा के पदाधिकारियो एवं सदस्यो ने उपजिलाधिकारी फरेन्दा के माध्यम से एक ज्ञापन राष्ट्रपति को भेजकर पत्रकार हितो को देखते हुए सुरक्षा एवं आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
जर्नलिस्ट प्रेस क्लब महराजगंज तहसील इकाई फरेन्दा के पत्रकारो ने राष्ट्रपति को भेजे गये ज्ञापन मे कहा है कि लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप मे देश भर मे निःस्वार्थ भाव से कार्य कर रहे लोकतंत्र की रखवाली करने वाले पत्रकारो के साथ आये दिन सच्ची खबर प्रकाशित करने से क्षुब्ध पुलिस व राजनैतिक अपराधियो द्वारा आये दिन दुर्यव्यवहार उत्पीडन अभ्रदता फर्जी मुकदमो व हत्या जैसी घटनाए हो रही है। फर्जी मुकदमो मे फसाकर पत्रकार जेल भेजे जा रहे है। जनपद सिद्धार्थनगर के एक दैनिक अखबार के पत्रकार ध्रुव यादव को फर्जी मुकदमो मे जेल भेजने और सिवान के पत्रकारो की हत्या के विरोध में कड़े कदम उठाने की बात कही है।
पत्रकारो ने राष्ट्रपति से पत्रकारो के खिलाफ हो रहे उत्पीडन को गम्भीरता से लेते हुए लोकतंत्र के चौथे स्तम्भ के रूप मे कार्य कर रहे देश के सभी पत्रकारो के हितो को देखते हुए उनकी सुरक्षा व हत्या के मामलो मे आर्थिक सहायता के सम्बन्ध मे आवश्यक कदम उठाने की मांग की है।
ज्ञापन देने के दौरान अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरी सुधेश मोहन श्रीवास्तव विशुनदेव तिवारी मुकेश सिन्हा उपाध्यक्ष राकेश सहानी सचिव सुनील मणि त्रिपाठी अशोक पाण्डेय प्रेम सिह केशव मिश्रा विनय श्रीवास्तव बी० एल० मौर्या राम किशुन कुमार विश्वामित्र मिश्रा आदि पत्रकार मौजूद रहे।





