कार नहर मे पलटी एक की मौत एक की हालत गम्भीर –
आई एन न्यूज निचलौल /महराजगंज
थाना क्षेत्र के निचलौल झुलनीपुर मार्ग स्थित ग्राम करमहियां के निकट बीती रात झुलनीपुर की ओर से आ रही एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर नहर में पलट गयी।कार में सवार दो युवकों में से एक की मौके पर ही मौत हो जबकि दूसरे की हालत गंभीर बतायी जा रही है।सूचना पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बीती रात करीब नौ बजे झुलनीपुर से निचलौल की ओर आ रही कार नम्बर यूपी 53 एसी 0737 अचानक अनियंत्रित हो ग्राम करमहियां के बडका टोला के निकट बडी नहर में पलट गयी।जिससे कार में सवार 25 वर्षीय मनीष जायसवाल निवासी गुठी परसौनी नेपाल की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी जबकि कार चालक अजय निवासी परसौनी नेपाल गंभीर रुप से घायल हो गया।जिसे ग्रामीणों ने तत्काल एम्बुलेंस से अस्पताल पहुंचवाया।सूचना पर पहुंची पुलिय शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिये भेज दिया है।बताया जा रहा है कि कार में सवार दोनों युवक रिश्ते में मामा भांजे थे और एक मांगलिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने निचलौल जा रहे थे।हादसें में भांजे की मौत हो गयी जबकि मामा की हालत भी गंभीर बनी हुई है।





