हिरोइन व चरस के साथ 2 तस्कर गिरफतार,नेपाल से लाकर बड़े शहरों मे खपाता था

हिरोइन व चरस के साथ 2 तस्कर गिरफतार,नेपाल से लाकर बड़े शहरों मे खपाता था

आई एन न्यूज कोठीभार प्रतिनिधि महराजगंज।
कोठीभार और सिसवा पुलिस की संयुक्त प्रयास से सिसवा-निचलौल मुख्य सड़क पर शुकवार की सुबह चोखराज तुलस्यान के पास नहर वाली पुलिया से सटे दो व्यक्तियों के पास से 23 लाख रूपये मुल्य के हेरोइन व चरस बरामद किया है ।
 मुखबीर की सूचना पर कोठीभार थानाध्यक्ष आनन्द कुमार गुप्ता, सिसवा पुलिस चौकी प्रभारी नीतिश कुमार सिंह अपने हमराही राजकुमार सिंह, राजेश सिंह व दिनेश कुशवाहा को साथ लेकर सुबह लगभग 7.30 बजे सिसवा-निचलौल मुख्य सड़क पर चोखराज तुलस्यान विद्यामन्दिर के बगल में नहर पुलिया पर थे कि निचलौल की तरफ से आते बाईक सवारो को पुलिस टीम ने रोक कर जाच किया तो उनके पास से 182 ग्राम हेरोइन व 550 ग्राम चरस बरामद हुआ । जिसकी अन्तरराष्ट्रीय कीत पुलिस ने 23 लाख रुपये आकां है । पकड़े गये दोनों रणजीत सिंह पुत्र खिलाड़ी सिहं ग्राम करनपुर उर्फ पचफेड़ा, थाना-रामपुर कारखाना,जिला-देवरिया व इमरान अंसारी पुत्र गुल मोहम्मद निवासी ग्राम- परसौनी, थाना- रामकोला, जिला- कुशीनगर के रहने वाले बताये गये है। हीरो होण्डा बाइक नम्बर यूपी 52 यू 0842 से नेपाल के पोखरा से चरस को लाकर बड़े शहरों को सप्लाई करते थे।
पकड़े गये दोनों के विरूध पुलिस ने अपराध संख्या 332/16,धारा 8/22 एनडीपीएस के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही मे जुट गयी है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे