एसडीएम ने बालू से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली पकड़ा, सिपाही को चकमा, ट्रेक्टर ट्राली लेकर फरार हुआ तस्कर।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के श्यामकाट बगीचे के रास्ते रोहिन नदी से अबैध खनन कर लाये जा रहे बालू से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली को एसडीएम नौतनवा ने पकड़ कर सोनौली पुलिस के हवाले कर दिये जाने की खबर है।
खबरो के मुताबिक एसडीएम नौतनवा मदन कुमार को शिकायत मिल रहा था की रोहिन नदी से बालू तस्कर अवैध खनन कर रहे है। जिसके मद्देनजर वह रविवार की शाम करीब चार बजे क्षेत्र के नदियों की तरफ निकले थे। इसी बीच उन्हें रोहिणी नदी के श्यामकाट घाट की तरफ से आ रहे बालू से लदी दो ट्रैक्टर ट्राली दिखे जिसे उन्होंने रोक कर पूछताछ किया और खनन के कागजात मांगे तो दोनो ट्रैक्टर ट्राली उन्हें किसी के कागजात कागजात नहीं दिखा सके जिस पर दोनो ट्रैक्टर ट्रालियों को एसडीएम ने अपने हिरासत में लेते हुए सोनौली पुलिस के इस जवान को सुपुर्दगी में देते हुए निकल गए। अभी अवैध बालू से लदी ट्रेक्टर ट्राली को वह सीज करने की कार्रवाई करते इसके पहले ही बालू से लदी एक ट्रैक्टर ट्राली पुलिस को चकमा देकर बालू से लदी ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। ट्रैक्टर ट्राली के भागने की सूचना पर पुनः थाने पहुचे एसडीएम नौतनवा ने सिपाही को जमकर फटकार लगायी और बरामदी के लिए निर्देश दिया।
इस संबंध में एसडीएम नौतनवा मदन कुमार ने बताया कि सिपाही की भूमिका संदिग्ध है । पूरे मामले की जांच कराई जा रही है।
( महराजगंज उ०प्र०)













































