बचपन के नन्हे-मुन्ने बच्चों के प्रस्तुतियों ने दर्शकों का मन मोहा।

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क: नौतनवा कस्बे के एक मैरिज हॉल में बचपन ए प्ले स्कूल एवं एबी इंटरनेशनल स्कूल के नहे मुन्हें बच्चों ने रविवार को क्रिसमिस डे बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि चेयरमैन नौतनवा

गुड्डू खान, वरिष्ट नेता सुधीर त्रिपाठी रहे।
इस मौके पर बच्चों ने अपने विविध मनोहारी प्रस्तुतियों से दर्शकों का मन मोह लिया।
कार्यक्रम में बच्चों ने कैरोल गीत प्रभु यीशु मसीह के जन्म उत्सव नाटक का मंचन सैंटा क्लॉस राजस्थानी नेपाली गुजराती पंजाबी बंगाली गीतो की रिकॉर्डिंग में प्रस्तुत कर लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

वहीं सेंटा क्लाज की वेशभूषा में साइकिल से पहुंचे बच्चे ने लोगो के बीच गिफ्ट और टाफी बाटकर सेलीब्रेट कर लोगो का मन मोह लिया।
इसी क्रम में मुख्यअतिथि चेयरमैन नौतनवा गुड्डू रवान तथा सुधीर त्रिपाठी ने शिक्षा का कारवा का अवलोकन किया ।

इसमे बच्चो ने विभिन्न विषयो पर प्रोजेक्ट तैयार कर प्रस्तुत किया और प्रर्दशनी के माध्यम से सबको अवगत कराया।

इस दौरान स्कूल की प्रबंधक वीरेंद्र तिवारी ने उपस्थित अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए उन्हें क्रिसमस की शुभकामना दिया।

जब कि स्कूल की प्रचार्या अंजली त्रिपाठी ने अतिथियों और अभिभावकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा ग्रहण करने और आजीवन अपने जहन में रखने का एक सरल व श्रेष्ठ माध्यम है यह बच्चों में एक जिज्ञासा उत्पन्न करता है। और हर प्रश्न का उत्तर हासिल करने योग बनाता है। इस तरह से शिक्षित बच्चे सदैव हर तरह की चुनौती देते हैं।

शिक्षा केवल पढ़ना और नंबर लाना नहीं है बल्कि अपने मस्तिष्क को उसकी पूर्ण खुराक भी देना है।
कार्यकम के मुख्य अतिथि गुङडू खान सुधीर त्रिपाठी तथा नायला खान को विधालय के प्रबंधक बिरेन्द्र त्रिपाठी ने बुके भेट कर उन्हें सम्मानित किया ।

इस मौके पर मुख्य रूप से समाजसेवी नन्दलाल जायसवाल सभासद शाहनवाज खान मनोज राना सहित नगर के तमाम गणमान्य नागरिक प्रतिष्ठित व्यापारी उपस्थित रहे।











