घनश्याम गुप्ता बने मद्धेशिया समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष
आई इन न्यूज़ डेस्क फरेंदा महराजगंज:
बुधवार को फरेंदा ब्लॉक सभागार में मद्धेशिया समाज एवं भारतीय जीवन बीमा निगम अभिकर्ता संघ घनश्याम गुप्ता मद्धेशिया समाज के प्रदेश कोषाध्यक्ष बनाए जाने पर उनका फूल मालाओं के साथ भव्य स्वागत किया। मद्धेशिया समाज के मंडलीय महामंत्री विजय राय ने भी प्रदेश कोषाध्यक्ष का स्वागत माला पहना कर किया।महामंत्री विजय राय ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि घनश्याम गुप्ता बड़े कर्मठ एवं जुझारू युवा नेता हैं। इन्होंने अपने समाज के साथ ही साथ समाज के अन्य बिरादरीयों के बीच अपनी पैठ बनायी है। अपने इसी योग्यता के बल पर आज मद्धेशिया समाज के प्रदेश नेतृत्व ने इन्हें इतनी बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है।
इस मौके पर संजय मद्धेशिया गौतम मद्धेशिया प्रतिभा मद्धेशिया संदीप मद्धेशिया विरेन्द्र पारा वाले विजय मद्धेशिया पूर्व चेयरमैन विनोद कुमार गुप्ता चंद्र प्रकाश सिंह संतोष कुमार यादव बेचू प्रसाद समेत सैकड़ों लोग इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।
रामकिशुन कुमार फरेंदा महराजगंज।





