सीटों का कोई मसला नहीं,UP बीजेपी से है हमारी समस्या: अनुप्रिया पटेल

सीटों का कोई मसला नहीं,UP बीजेपी से है हमारी समस्या: अनुप्रिया पटेल

इंडो नेपाल न्यूज मिर्जापुर:भाजपा के कार्यक्रमों से दूरी बनाने के बाद अपना दल एस की नेता अनुप्रिया पटेल अपने संसदीय क्षेत्र मिर्जापुर पहुंची। यहां उन्होनें एक निजी विद्यालय में आयोजित रोटरी क्लब के कार्यक्रम में शिरकत की। भले ही इस समय भाजपा के साथ अपना दल का अदरूनी कलह चल रहा हो, लेकिन अनुप्रिया ने कार्यक्रम के संबोधन में पीएम की काफी तारीफ की। उन्होंने कहा कि मोदी ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारत को पहचान दिलाई है।

सीटों का कोई मसला नहीं,UP बीजेपी से है हमारी समस्या: अनुप्रिया पटेलपत्रकारों से बातचीत के दौरान अनुप्रिया ने कहा कि जो भी मामला है वह पार्टी के अध्यक्ष सामने रख चुके हैं और मैं उनकी बात से सहमत हूं। उन्होंने कहा कि हम केंद्रीय नेतृत्व से इतनी उम्मीद करते हैं कि जो समस्या है उसको जल्द से जल्द हल किया जाए। इसके साथ ही कहा कि सीटों का कोई मसला नहीं है। हमारी जो समस्या उत्तर प्रदेश भाजपा से है। इस बात को हमने स्पष्ट रूप से रख दिया है हमें अच्छे की ही उम्मीद है।सीटों का कोई मसला नहीं,UP बीजेपी से है हमारी समस्या: अनुप्रिया पटेल

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे