प्रियंका कोई चुनौती नही,परिवार से उपर नहीं उठ पा रही काग्रेस —भाजपा

प्रियंका कोई चुनौती नही,परिवार से उपर नहीं उठ पा रही काग्रेस ---भाजपा

आई एन न्यूज दिल्ली डेस्क:प्रियंका गांधी के प्रभारी बनाये जाने पर भारतीय जनता पार्टी ने आज कहा कि प्रियंका एक प्रतिशत भी चुनौती नहीं हैं और कांग्रेस का फैसला दर्शाता है कि वह अभी भी परिवार से उपर नहीं उठ पा रही है ।
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष महेन्द्र नाथ पाण्डेय ने कहा, ”कौन पार्टी किसे क्या दायित्व देती है, ये उस पार्टी का आंतरिक विषय है । उस पर हमें ज्यादा टिप्पणी नहीं करना है । ये सही है कि कांग्रेस अभी भी परिवार से उपर नहीं उठ पा रही है … (सोनिया गांधी ने) बेटी को भी लगाया है । इससे कोई बात बनने वाली नहीं है । प्रियंका एक प्रतिशत भी चुनौती नहीं हैं ।”
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में कांग्रेस जनता से पूर्णत: संपर्क खो चुकी पार्टी है । उसके पास लोग नहीं हैं ।प्रियंका आयें तो क्या चमक पैदा करेंगी ।”
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अगुवाई में साफ सुथरी सरकार देश में चल रही है । जो लोग सत्ता से दूर हो गये हैं, वे हर तरह का प्रयोग कर मोदी को रोकने का प्रयास कर रहे हैं । लेकिन मोदी का जब प्रबल विरोध होता है तो जनता और तेजी के साथ मोदी से जुडती है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे