गन्ना किसानों से मिले पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश, बड़े आंदोलन के लिए भरी हुंकार।
सरकार के विरोध में जिला मुख्यालय पर 5 जनवरी को मशाल जुलूश।आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क:समाजवादी पार्टी महराजगंज के पूर्व सांसद कुँवर अखिलेश सिंह ने गडोरा चीनी मिल पर हो रहे धरना प्रदर्शन का समर्थन करते हुए कहां कि गन्ना किसानों का बकाया मूल्य ब्याज के साथ भुगतान कराने, गन्ना किसानों का गन्ना पेराई की उचित व्यवस्था, किसानों की सम्पूर्ण कर्ज़ माफी, छुट्टा पशुओं के लिए प्रत्येक ग्राम सभा पंचायत में गौसदन का निर्माण और बढ़ती हुई महंगाई के विरोध में अपनी आवाज बुलंद करने के लिए 5 जनवरी 2019 को महराजगंज में मसाल जुलूस में 3 बजे तक अधिक से अधिक संख्या में शरीक होने की अपील किये।इस मौके पर दौरान पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सिसवा महातम यादव, समाजवादी छात्र सभा के जिलाध्यक्ष एवम जिला पंचायत सदस्य जितेंद्र यादव , सहकारी समिति निचलौल के सभापति आशुतोष शुकला, गोरखपुर विश्वविद्यालय के छात्र नेता अनूप मद्धेशिया, विधानसभा प्रभारी समाजवादी छात्रसभा नौतनवा रविन्द्र उर्फ राजा, पूर्व सांसद प्रतिनिधि मुन्नू श्रीवास्तव, आजाद ,अमित, दिनेश सिंह, सूर्यप्रताप सिंह, जयप्रकाश सिंह, संतराम और कृष्णा के साथ समस्त गन्ना किसान मौजूद थे।





