अर्ध शतक वीर होने पर मुख्य प्रबंधक ने किया सम्मानित
आई एन न्यूज़ डेस्क फरेंदा महराजगज :
फरेंदा स्थित भारतीय जीवन बीमा निगम के कार्यालय में एक सम्मान समारोह में मुख्य प्रबंधक ए के दास ने रामकेश सहानी को अर्धशतक वीर होने पर उन्हें फूल माला पहनाकर सम्मानित किया। विकास अधिकारी के के सिंह ने उनकी इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई देते हुए कहा कि इनके कार्य से हम सब को प्रेरणा लेनी चाहिए । वहीं इनकी इस सफलता पर एलआईसी के अन्य अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दी।
संबाददाता : रामकिशुन कुमार फरेंदा





