बीडीओ ने वृद्धाश्रम मे किया चश्मे का वितरण
आई एन न्यूज़ फरेंदा महराजगंज :
खंड विकास अधिकारी फरेंदा प्रदुम्मन नारायण द्विवेदी की अध्यक्षता में फरेंदा क्षेत्र के लेहड़ा रोड पर गनेशपुर मे स्थित आधारशिला वृद्धाश्रम में चश्मा वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सोलह महिला एवं पुरूषों में चश्मे का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए बीडीओ ने कहा कि आश्रम वासियों यदि किसी प्रकार की समस्या आती है तो हम उनके साथ खड़े हैं।
कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि सभासद संजय जायसवाल ने कहा कि वृद्धों की सेवा ईश्वर सेवा है यह बहुत सौभाग्य की बात है कि महाराजगंज जिले में यह सेवा फरेंदा के गनेशपुर में किया गया है। यहां की व्यवस्था देख कर आश्रम। के प्रबंधक प्रदीप कटियार एवं मुख्य प्रबंधक अनिता तथा यहां कर्मचारियों की जितनी प्रशंसा की जाए बहुत कम होगी उन्होंने वृद्धों की सेवा के लिए कितनी बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराई है।
इस दौरान मुख्य रूप से रवि पासवान समेत आश्रम के अन्य कर्मचारी भी मौजूद रहे ।
संबाददाता : रामकिशुन कुमार फरेंदा महराजगंज।





