बजट 2019: आज लोकसभा में आखिरी बजट होगा पेश।

बजट 2019: आज लोकसभा में आखिरी बजट होगा पेश।


बीजेपी अगले आम चुनाव में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं।
आई एन न्यूज नई दिल्ली (बिजनेस डेस्क)। वर्तमान सरकार का आज आखिरी बजट पेश किया जाना है जो कि एक अंतरिम बजट होगा। ३स बजट को पीयूष गोयल पेश करेंगे। 31 जनवरी से बजट सत्र की शुरुआत हो चुकी है जो कि 13 फरवरी तक चलेगा।
गौरतलब है कि केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली स्वास्थ्य कारणों से फिलहाल अमेरिका में हैं और इस वजह से दूसरी बार पीयूष गोयल को वित्त मंत्रालय का अतरिक्त प्रभार दिया गया है।
बता दें कि बजट में की जाने वाली संभावित लोक-लुभावन घोषणाओं को लेकर फिच ने सरकार को चेताया है। फिच ने कहा है कि ऐसा होने की स्थिति में सरकार लगातार दूसरी बार राजकोषीय घाटे के लक्ष्य से चूक सकती है। फिच ने अपनी रिपोर्ट में कहा है, ‘नए खर्च के जरिए मतदाताओं को आकर्षित करने का दबाव है। विशेषकर ग्रामीण और छोटे कारोबारियों को। सरकार पर खर्च करने का दबाव इसलिए बढ़ा हुआ है, क्योंकि बीजेपी अगले आम चुनाव में अपनी जीत को लेकर पूरी तरह से आश्वस्त नहीं है। ग्रामीण अंसतोष और नौकरियों को लेकर चिंता की वजह से बीजेपी को कुछ राज्यों में हार का सामना करना पड़ा है। ऐसे में सीधे नकदी देने की योजना के जरिए समर्थन जुटाए जाने की संभावना अधिक है, क्योंकि यह कर्ज माफी जैसे विकल्पों के मुकाबले ज्यादा उचित है। चुनाव से पहले किए जाने वाले भारी खर्च की वजह से लगातार दूसरे साल राजकोषीय घाटे को पूरा करने का लक्ष्य चूक सकता है। ‘हम मानते हैं कि केंद्र सरकार चालू वित्त वर्ष के लिए 3.3 फीसद राजकोषीय घाटे के लक्ष्य को पूरा कर सकती है। मिडिल क्लास और किसानों को बजट से उम्मीदें: पीयूष गोयल के इस बजट से किसानों और मिडिल क्लास को कई उम्मीदें हैं। मिडिल क्लास को उम्मीद है कि व्यक्तिगत आयकर छूट सीमा को बढ़ाया जाएगा और सेक्शन 80C के तहत मिलने वाली छूट सीमा में भी इजाफा होगा। वहीं, किसानों को बड़े प्रोत्साहन पैकेज की उम्मीद है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे