सड़क हादसे में 3 की मौत, छह घायल, चार की हालत नाजुक

सड़क हादसे में 3 की मौत, छह घायल, चार की हालत नाजुक

इंडो नेपाल न्यूज ब्यूरो सतना। बुधवार दोपहर यहां नेशनल हाइवे पर तेज रफ्तार डंपर और वैन के बीच जोरदार टक्कर में तीन की मौके पर ही मौत हो गई। आधा दर्जन लोग घायल बताए जा रहे हैं। घायलों में चार की हालत गंभीर बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार नेशनल हाइवे सात पर हुए इस हादसे में वैन के परखच्चे उड़ गए। सीटें उखड़कर बाहर आ गईं। वैन में कुल 9 लोग सवार थे। मरने वालों में दो महिला और एक पुरुष शामिल है। वहीं घायलों में चार की हालत नाजुक बताई जा रही है। गंभीर रुप से घायल हुए लोगों को रीवा मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।

 

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे