नौतनवा गुरु सिंह सभा स्वागत द्वार सर्वधर्म सम्भाव का प्रतीक —गुड्डू रवान
नौतनवा गुरु सिंह सभा स्वागत द्वार सर्वधर्म सम्भाव का प्रतीक —गुड्डू रवान
आई एन न्यूज नौतनवा डेस्क: लोक सभा चुनाव को लेकर किसी भी समय लगने वाले आचार संहिता को देखते हुए जिस गति से पूरे भारत मे शिलान्यास, अनावरण व उदघाटन के कार्य सम्मपन्न कराए जा रहे है उससे हमारा नगर भी अछूता नही है। बता दे कि शुकवार को जहॉ पूर्व प्रधानमंत्री की प्रतिमा का अनावरण सम्मपन्न हुआ वही आज नौतनवां नगर पालिका अध्यक्ष गुड्डू खान द्वारा स्थापित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा स्वागत द्वार का उदघाटन व राजकीय कन्या इण्टर कालेज के पास इंटरलॉकिंग सड़क का उद्दघाटन श्री खान ने फीता काटकर किया।ज्ञानी गुरुबख्श सिंह व मोहन सिंह ने गुरु अरदास कर श्री खान को शुभ आशीर्वाद दिया।
इस अवसर पर ज्ञानी जी ने कहा कि “नौतनवां नगर में स्थापित “गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा, स्वागत द्वार आने वाले समय मे सर्वधर्म सम्भाव का प्रतीक चिंन्ह साबित होगा।
श्री खान ने कहां कि “आज से यह स्वागत द्वार श्री गुरु के चरणों में व आमजन को समर्पित करते हुए हमें अपार खुशी मिल रही है क्योंकि यह मेरा सपना था जो आज पूरा हो रहा है।
इस मौके पर अधिशासी अधिकारी वीरेन्द्र कुमार राव,राधेश्याम सिंह,बन्टी पाण्डेय,
व्रिजेश मणि त्रिपाठी, शाहनवाज खान, राजेश ब्वाएड, खुर्शेद आलम, रामबृक्ष, राजकुमार गौड़, सरदार सरदार रंजीत सिंह, प्रमोद पाठक, जय प्रकाश मद्धेशिया, रामनारायण गौतम,अशोक कुमार,किसमती देवी,राधेश्याम मौर्य,अनिल पटवा,किसमती देवी,संजय मौर्य, अनिल कुमार,अनुज राय,आदि लोग उपस्थित रहे।





