सोनोली बार्डर: सात लारव के हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार
सोनोली बार्डर: सात लारव के हेरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार।
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के फरेन्दी तिवारी बागीचे में भारत से नेपाल जा रहे एक संदिग्ध नेवाली युवक के पास से पुलिस ने करीब तीस ग्राम मादक पदार्थ हेरोइन बरामद का उसे गिरफ्तार कर लिया है।
शनिवार को करीब तीसरे पहर सोनौली पुलिस और एसएसबी टीम संयुक्त रुप से बार्डर की तरफ गस्त पर थे की इसी बीच एक नेपाली युवक टीम से छुप छुपाकर नेपाल निकल जाना चाहता था। किन्तु एका एक चौकी प्रभारी सोनौली विनोद कुमार राय की नजर उक्त संदिग्ध युवक पर पड़ गया और जैसे ही उसे रूकने के लिए कहां वह नेपाल की तरफ दौड़ पड़ा । किन्तु जवानो ने उसे दौड़ा कर पकड़ लिया, उसकी तलासी लिया तो युवक के पास से तीस ग्राम हेरोइन बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
इस संम्बंध में प्रभारी निरीक्षक सोनौली विजय राज सिंह ने बताया कि पकड़ा गया नेपाली युवक संजय सोनार पुत्त लखन सोनार निवासी गुल्मी वार्ड न०6 बड़गावं तामघास नेपाल के विरुध धारा 8/22/23 एनडीपीएस का मुकदमा दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है।





