नेपाल: कांदू वैश्य सेवा समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न
नेपाल: कांदू वैश्य सेवा समिति का होली मिलन समारोह सम्पन्न
आई एन न्यूज भैरहवा/नेपाल
नेपाल रुपन्देही जिलो के भैरहवा में नेपाल कांदू वैश्य सेवा समिति रुपन्देही भैरहवा द्वारा होली मिलन तथा शुभकामना आदान प्रदान कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि क्षेत्र नम्बर 4 के सासंद प्रमोद यादव तथा विशिष्ठ अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवम समाजसेवी जागीश गुप्त रहे।
सासंद प्रमोद यादव ने उपस्थित लोगो को होली की शुभकामना दी और समाज के लोगो को ध्र सम्भव सहयोग करने का अश्वासन दया।
वरिष्ठ पत्रकार एवम समाजसेवी जगदीश गुप्ता ने कहा की आज बहुत खुशी के बात है की भगवान् गौतम बुद्ध के जन्म भूमि में होली मिलन समारोह कार्यक्रम आयोजित कर सम्पूर्ण वैश्य समाज को एकत्रित कर वैश्य एकता का पहचान कराया है। जिसमे काठमांडो, गोरखपुर. दिल्ली ,महाराजगंज, नौतनवा, सोनौली ,लुम्बिनी, धकधई , बुटवल के सभी वैश्य परिवार को मैं हिर्दय से होली की हार्दिक शुभकामना देता हूँ ।
और आज एक जुट देख कर मद्धेशिया परिवार को मैं बधाई देना चाहता हूँ सम्पूर्ण वैश्य समाज के बिच में से कोई इंजिनियर ,मेयर,विधयाक,सांसद,एवम अन्य संघ संस्था के पदाधिकारी है उन पर गर्व है।आनन्द प्रसाद गुप्ता ने कहा की हर वर्ष के भाती इस वर्ष भी कांदू वैश्य समिति रुपन्देही द्धारा होली मिलन समारोह आयोजित कर एक मिशाल पेश किया है।
कार्यक्रम में उपस्थित रहे क्षेत्र नंबर 3 विधायक संतोष पाण्डेय , समाज सेवी अमित गुप्ता ,रवि रौनियार ,अजय गुप्ता ,अर्जुन जायसवाल , गौतम गुप्ता , तालकेस्वर कांदू ,नौतनवा भाजपा नगर उपाध्यक्ष दुर्गा मद्धेशिया वडा नंबर 6 अध्यक्ष बिरेन्द्र नाथ श्रीवास्तव ,राकेश मद्धेशिया , किशोर मद्धेशिया ,लाल किशोर कांदू,श्रवण कांदू ,सुनिल गुप्ता, बिनोद कुमार मद्धेशिया , मनोज कांदू ,संतोष मद्धेशिया , रूप चन्द कांदू ममता कांदू ,पूनम कांदू , रंजना कांदू लगायत सम्पूर्ण वैश्य समाज के पदाधिकारी एवम सदस्य कार्यक्रम में उपस्थित रहे ।कार्यक्रम संचालन बेचन प्रसाद गुप्ता ने किया। जब कि कांदू वैश्य सेवा समिति रुपन्देही के अध्यक्ष श्री राम गुप्ता के अध्यक्षता में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ ।





