नेपाल में तूफान ने बरपाया कहर 25 की मौत और 400 घायल
नेपाल में तूफान ने बरपाया कहर 25 की मौत और 400 घायल
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में भीषण तूफान से भारी तबाही।
आई एन न्यूज सोनौली बार्डर: पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में वीते शाम आए भीषण तूफान के कारण भारी तबाही मची है। तूफान की चपेट में आने से कम से कम 25 लोगो की मौत हो गयी और लगभग 400 लोग घायल होने की खबरे आ रही है।
अधिकारिक सूत्रो ने रविवार को प्रेस को बताया कि नेपाल के कुछ हिस्सों में भीषण तूफान आया जिसके कारण बड़े पैमाने पर क्षति हुई है।
अधिकारियों यह भी कहा कि रविवार शाम दक्षिणी जिले के बारा और परसा में तूफान ने कहर बरपाया है।
परसा जिला के पुलिस अधिकारी के मुताबिक, मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका है।
प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने तूफान में हुई मौतों पर दुख जताते हुए मारे गए लोगों के प्रति गहरा शोक जाहिर किया है। उन्होंने प्रभावित परिवारों को सांत्वना दी है।





