लोक सभा चुनाव 2019: आजमगढ़ से अखिलेश, रामपुर से आजम खां को टिकट
लोक सभा चुनाव 2019: आजमगढ़ से अखिलेश, रामपुर से आजम खां को टिकट
नई दिल्ली: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव यूपी के आजमगढ़ से चुनाव लड़ेंगे। इसके अलावा पार्टी के वरिष्ठ नेता आजम खां को रामपुर से चुनावी मैदान में उतारा गया है।
आजमगढ़ सीट से इस वक्त अखिलेश के पिता एवं सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव सांसद हैं। उन्हें सपा ने इस बार मैनपुरी से टिकट दिया है। अखिलेश के आजमगढ़ से चुनाव लड़ने की अटकलें पहले से ही लगाई जा रही थीं। आजम खान रामपुर से सपा के मौजूदा विधायक हैं और इस बार वह रामपुर लोकसभा सीट से सपा के प्रत्याशी होंगे।
बता दें कि मुलायम सिंह यादव मैनपुरी से उम्मीदवार बनाए गए हैं। वहीं, डिम्पल यादव कन्नौज से उम्मीदवार होंगी। धर्मेन्द्र यादव बदायूं से, अक्षय यादव फिरोजाबाद से, कमलेश कठेरिया इटावा, भाईलाल कोल राबर्टसगंज और शब्बीर बाल्मीकि बहराइच से पार्टी उम्मीदवार होंगे।





