दिल्ली से लखनऊ आ रही बस में लगी आग, 4 की मौत

दिल्ली से लखनऊ आ रही बस में लगी आग, 4 की मौत

इंडो नेपाल न्यूज लखनऊ ब्यूरो ::उत्तर प्रदेश में मैनपुरी जिले के करहल क्षेत्र में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर डिवाइडर से टकराने के बाद बस में आग लगने से उसपर सवार चार लोगों की जलने से मृत्यु हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया है। पुलिस सूत्रों ने सोमवार सुबह यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि रविवार देर रात करीब एक बजे दो प्राइवेट बसे लखनऊ की ओर आ रही थी।

fire_bus

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर किलोमीटर संख्या-77 पर करहल क्षेत्र में एक बस का टायर फट गया और उसके पीछे आ रही बस अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और उसमें आग लग गई। इस हादसे में बस में सवार सात लोगों में से चार की जलने से मृत्यु हो गई जबकि तीन को बचा लिया गया।

उन्होंने बताया कि मृतकों की शिनाख्त कराई जा रही है। वही, घटना की जानकारी पाकर करहल मैनपुरी से पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लेकिन तब तक बस जलकर पूरी तरह राख हो गई। इस दौरान ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे