बस्ती:अप्रैल माह से शुरू होगी मुंडेरवा चीनी मिल

बस्ती:अप्रैल माह से शुरू होगी मुंडेरवा चीनी मिल

आई एन न्यूज ब्यूरो बस्ती: प्रदेश सरकार के ड्रीम प्रोजेक्ट में शामिल मुंडेरवा चीनी मिल अप्रैल के पहले सप्ताह में पेराई शुरू कर देगी। हालांकि तब तक मिल के लिए गन्ने की उपलब्धता काफी कम हो जाएगी तथा क्षेत्र में बचा गन्ना पेर कर मिल बंद हो जाएगी। अगले पेराई सत्र में इसे समय से चालू करने में कोई कठिनाई नहीं रहेगी। मिल प्रबंधन एक ओर जहां उपलब्ध गन्ने की मात्रा का आंकलन करा रहा है वहीं दूसरी ओर मशीनों में पाइप कनेक्शन का काम तेजी से चल रहा है। यह कार्य पूरा होते ही मिल की चिमनी से धुंआ निकलेगा। मुंडेरवा में बन रही 5 ह•ार टीसीडी की चीनी मिल और 27 मेगावाट के कोजेन प्लांट को एक वर्ष के भीतर मार्च 2019 में ही चालू कर देने की योजना थी। मिल लगा रही कंपनी इसजेक हैवी इंडस्ट्रीज इसमें सफल नहीं हुई। टरबाइन ,पैन और सेन्ट्रीफ्यूगल मशीन आने में हुई देरी और होली के त्योहार के कारण काम में रुकावट आ गई।वर्तमान में टरबाइन को छोड़कर शेष मशीनें लग चुकी हैं। पाइप कनेक्शन का काम चल रहा है। कनेक्शन का कार्य मार्च के अंत तक पूरा होने की संभावना है। महाप्रबंधक ब्रजेश द्विवेदी ने बताया कि सब कुछ ठीक रहा तो अप्रैल के पहले सप्ताह में मिल पेराई शुरू कर देगी।

एक वर्ष में बनकर तैयार हुई मिल

मुंडेरवा चीनी मिल के निर्माण का काम अप्रैल 2018 में शुरू हुआ था। अप्रैल2019 में पेराई शुरू हो जाएगा। एक वर्ष में 50ह•ार क्विटल दैनिक पेराई क्षमता की मिल तैयार कर देने को लेकर इसजेक के अधिकारी संतुष्ट नजर आ रहे हैं। हालांकि 27मेगावाट पावर प्लांट के लिए टरबाइन अभी मुंडेरवा नहीं पहुंचा है। जीएम ने बताया कि टरबाइन के बिना चीनी मिल चालू हो जाएगी। टरबाइन लगने के बाद बिजली का उत्पादन शुरू हो जाएगा।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे