नेपाल: तस्करी के आरोप में दो भारतीय गिरफ्तार ,एक नौतनवा का
आई एन न्यूज़ नेपाल भैरहवा
भारत नेपाल के सोनौली बार्डर से सटा जिला रुपन्देही के भैरहवा में तस्करी के समान के साथ दो भारतीय नागरिक गिरफ्तार किये गये है जिनमे एक नौतनवा कस्बे का बताया गया है।
बता दे कि लु० 5 प० 357 नेपाली नंबर की मोटरसाइकल से अवैध रुप से तस्करी के जरिए नेपाल में लाकर भैरहवा में डम्प कर रहा था जिसकी सूचना पुलिस को मिल गयी । पुलिस द्वारा मोटरसाइकल का पीछा करने बाद सिद्धार्थ नगरपालिका वडा नंबर 12 देवकोटा स्थित पुलिस टीम द्धारा घेरा बन्दी कर तस्कर को समान सहित दबोच लिया। भौर बोरे को खोलकर समान की जांच किया तो
बिभिन्न साइज के 863 किलो पीतल घंटी ,पूजा थाली 149 किलो ,ताला 590 पीस बरामद किया ।
तस्करी के सामानो के साथ पकड़े गये दोनों तस्कर भारतीय है जिन्होंने अपना नाम अनिल सिंह उम्र 25 वर्ष निवासी मोतिहारी मधुबन तो दुसरे ने रूपेश साहनी उम्र 19 वर्ष निवासी नौतनवा महाराजगंज बताया है।
पुलिस ने दोनो युवको को सामान के साथ आवश्यक कार्यवाही हेतू भैरहवा भन्सार (कस्टम) कार्यलय को सौप दिया है।





