शाम पांच बजे थम जायेगा प्रचार का शोर,पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को
शाम पांच बजे थम जायेगा प्रचार का शोर,पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को
आई एन न्यूज चुनाव डेस्क: लोकसभा चुनाव 2019 के पहले चरण का मतदान 11 अप्रैल को होना है और उसके लिए आज मंगलवार शाम पांच बजे से प्रचार का शोर थम जाएगा। अपनी पार्टी के प्रत्याशियों के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी चुनावी समर में कूद चुके हैं। पीएम मोदी ने कर्नाटक के चित्रदुर्ग में कहा, ‘मजबूर सरकार कैसी होती है ये आप यहां पर देख रहे हैं। कर्नाटक की सरकार कौन चला रहा है, ये किसी को अंदाजा नहीं है। क्योंकि दो हारे हुए दल सिर्फ सत्ता के लिए साथ आए हैं और एक दूसरे को संभालने में ही लगे हैं।’प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर्नाटक में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, ‘हमने पाकिस्तान में आतंकियों को मारा, लेकिन यहां भारत में कुछ लोगों को दर्द हो रहा है।’ उन्होंने कहा, ‘यहां के मुख्यमंत्री को एक कदम आगे बढ़ गए और कहते हैं कि हमारी सेना की वीरता की बात नहीं होनी चाहिए। इससे उनके वोटबैंक को नुकसान पहुंचता है। मैं उनसे पूछना चाहता हूं कि आपका वोट बैंक भारत में है या पाकिस्तान में।’








































