महराजगंज- हथौड़ी से कूंच कूंच कर युवक को मार डाला
राज्यमंत्री का चालक भी गंभीर रूप से घायल ।
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क/
महराजगंज
सदर कोतवाली क्षेत्र के झनझनपुर में शनिवार देर रात हथौड़ी से वार कर कसमरिया निवासी ज्ञानेश की हत्या कर दी गई। हमले में कुशीनगर जिले के राज्यमंत्री का चालक विजय जायसवाल भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
मामले में कोतवाली पुलिस ने ज्ञानेश की पत्नी हीरा देवी की तहरीर पर विमलेश पटेल, भुवर और संतोष समेत पांच के खिलाफ बलबा और गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है ।
कोतवाल श्रीकांत राय ने बताया कि चौक क्षेत्र के कसमरिया निवासी ज्ञानेश यादव गांव के ही अपने दोस्त विसंभर पटेल और राज्यमंत्री के चालक विजय जायसवाल के साथ झनझनपुर चौराहे पर रात में गया था। वहां परसा राजा गांव के विमलेश पटेल, भुवर और संतोष से उनका विवाद हो गया।
इसी बीच विमलेश ने बाइक की डिग्गी में रखी हथौड़ी से विजय जायसवाल के सिर पर वार कर दिया। यह देख ज्ञानेश उग्र हो गया। उसने विमलेश को पकड़ लिया। इसी दौरान किसी ने विमलेश के परिजनों को फोन से विवाद की सूचना दे दी। थोड़ी ही देर में दो बाइक पर छह लोग मौके पर पहुंचे और देखते ही देखते मारपीट शुरू हो गई। इसमें विमलेश पटेल, भुवर और संतोष के साथ अन्य हमलावरों ने ज्ञानेश का सिर हथौड़ी से ही कूंच दिया। गंभीर हालत में कोतवाली पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भेजवाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया





