नेपाल सरकार के विरोध में भैरहवा में राजपा का जबरजस्त प्रदर्शन
नेपाल सरकार के विरोध में भैरहवा में राजपा का जबरजस्त प्रदर्शन
आई एन न्यूज़ नेपाल /भैरहवा
(संवादाता महेश गुप्ता)
राजपा के जिल्ला कार्यसमिति रुपन्देही के आवहन पर आज भैरहवा में सरकार विरोध में जबर जस्त प्रदर्शन किया।
भैरहवा सिद्धार्थनगर नगरपालिका वार्ड न०4 स्थित हनुमान मन्दिर से प्रदर्शनकारी सड़क पर उतरे और पिपरहिया चोक, गल्लामण्डी, मिलनचोक, मेनरोड होते हुए जिल्ला प्रशासन कार्यालय रुपन्देही के गेट पर पहुँच कर जुलूश कोण सभा के रुप में परिवर्तित हो गया ।
राजपा रुपन्देही के संयोजक अजय वर्मा ने बताया है की
केन्द्रीय कार्यसमिति के निर्णय अनुसार रुपन्देही में आज जबर जस्त प्रदर्शन किया गया है । उन्होंने कहां की जन्म सिद्ध नागरिकता के आधार पर सन्तान को वंशज का नागरिकता प्रदान करने की मांग किया गया है। उन्होने कहां की रेशम चौधरी लगायत आन्दोलनकारी को तत्काल जेल से छोड़ा जाय। आन्दोलनकारीयो के ऊपर बिना कारण मुद्धा वापस करने का मांग, भ्रष्टाचारी, कालोबजारी, महंगाई, समेत सुलभ तरिका से नागरिकता वितरण करने का नारा लगाया ।
कोणसभा में राजपा प्रदेश नम्बर 5 के प्रदेशसभा सदस्य कल्पना पाण्डे ने कहा की जन्मसिद्ध नागरिक के सन्तान लोगो को नागरिकता न होने के सभी कार्य से वांछित है और सरकार ने मधेशी जनता को दूसरा दर्जा देकर मधेशी जनता को अधिकार देने से वञ्चित किया गया है । रुपन्देहीका संयोजक अजय वर्मा ने बताया की मधेशी जनता को नागरिकता से वञ्चित नेपाल सरकार ने कराया है जिसका रुपन्देही जिला में कड़ा विरोध करेंगे ।
राजपा रुपन्देही अध्यक्ष मण्डल सदस्य महेन्द्र गुप्ता (प्रशान्त)ने बताया है की मधेश की शान और मान के लिए लड़ते आ रहे है और आज भी सब मधेशी के जन अधिकार के लिये लड़ूंगा। अगर सरकार द्वारा जल्द से जल्द संसोधन नहीं किया गया तो सरकार के विरोध में कड़ा प्रदर्शन किया जायेगा ।
रैली में उपस्थित रहे मोहम्मद इस्लाम खान, अरमान अली , युवा नेता पंकज दुबे, प्रेम सागर शुक्ला,अखिलेश चौधरी लगायत पार्टी के वरिष्ठ कार्यक्रता एवम सदस्य विरोध रैली में उपस्थित रहे।





