नेपाल : नेपाल जनमत पार्टी रुपनदेही द्वारा वार्ड कमेटी गठित

नेपाल : नेपाल जनमत पार्टी रुपनदेही द्वारा वार्ड कमेटी गठित

आई एन न्यूज़ रुपनदेही नेपाल :
संवादाता महेश गुप्ता
नेपाल जनमत पार्टी द्वारा लु. सा. न.पा. वार्ड नं. 2 में 32 सदस्यीय कमेटी का गठन धर्मेंद्र गुप्ता के अध्यक्षता में एवं मर्चवार मर्चवारी गांव पालिका वार्ड नं. 5 के 21सदस्यीय समिति का गठन योगेंद्र हरिजन की अध्यक्षता में संम्पन्न हुआ।
जिसमे प्रमुख अतिथि जनमत पार्टी के केंद्रीय सदस्य एवं जिला अध्यक्ष भोपेन्द्र यादव रहे। मुख्य अतिथि ने नवनिर्वाचित सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि नेपाल में मधेशियों के सम्मान स्वाभिमान एवं पहचान जनमत पार्टी ही दिला पायेगी। उन्होंने कहा कि मधेशियों का विकास जनमत पार्टी में ही है। उन्होंने नारा दिया ” जनमत दो और आज़ादी लो”। आगे उन्होंने कहा कि आने वाले समय मे पार्टी द्वारा जगह जगह कमेटियों का गठन किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम में आये कार्यकर्ताओं को हृदय से धन्यवाद दिया।
इस कार्यक्रम में मुख्यरूप से जिला जनपरिचालन समिति सदस्य रामकेश गुप्ता, संजय मिश्रा, सुनील यादव, राम किशुन बरई, राम नरेश यादव उर्फ हीरो, कमलेश सहानी सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे