भारतीय स्टेट बैंक बृजमनगंज और कोल्हुई में उपभोक्ताओं ने किया हंगामा
बांस बल्ली के सहारे मुख्य मार्ग को घन्टो जाम किया जाय —
आई एन न्यूज /बृजमनगंज/कोल्हुई
नोट बन्दी में एक माह से भी अधिक समय बीत चुका हालात बेहतर होने की बजाय बदतर ही होती जा रही है । लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम ही नही ले रही हैं । कभी सरवर फेल तो कभी निकासी के लिए पैसे नही । पैसों के लिए लोग भूखे प्यासे बैंकों का चक्कर लगाने पर मजबूर है । शुक्रवार को भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बृजमनगंज में उपभोक्ताओं ने जमकर हंगामा किया । बांस बल्ली के सहारे मुख्य मार्ग को जाम कर दिया । मौके पर पहुंची पुलिस को जाम हटाने के लिए लोगों के गुस्से का शिकार भी होना पड़ा । घण्टे भर बाद जाम समाप्त हुआ ।
मालूम हो कि शुक्रवार को अपने जरूरतों के हिसाब से पैसे की निकासी के लिए लोग भारतीय स्टेट बैंक की शाखा बृजमनगंज पहुंचे । भोर से ही लोग बैंक परिसर में लाइन लगाये खड़े थे । लेकिन आज फिर लोग निराश हुए । बैंक खुलने के समय पर भी बैंक नही खुला । बताया जाता है कि पैसा नही था । बैंक कर्मी तो समय आये परन्तु लोगों का हुजूम देख बैंक खोलने की हिम्मत नही जुटा पाए । बैंक नही खुलता देख लोग आक्रोशित हो उठे । करीब 11 बजे बृजमनगंज उसका मुख्य मार्ग पर सायकिल खड़ा कर लोग बांस बल्ली लगाकर रोड जाम कर दिए । एक घण्टे से अधिक समय तक मार्ग जाम रहा । इसकी सुचना पर करीब 12 बजे होमगार्ड के साथ चन्द पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे । लोगों का आक्रोश देख इनके पसीने छुटने लगे । बड़े ही सूझ बूझ से बात बनी । समाचार लिखे जाने तक लोगों का हुजूम बैंक परिसर पर जमा है । और बैंक में ताला लगा हुआ है ।
इसी क्रम में कस्बा कोल्हुई के भारतीय स्टेट बैंक पंजाब नेशनल बैंक सहित पूर्वांचल बैंक में शुक्रवार को कैस नही था । लोग सुबह से ही लाइन लगाये खड़े थे । करीब डेढ़ बजे तक जब निकासी नही हुई । तो लोगों का उम्मीद टूट गया । यह सभी बैंक कस्बे के मुख्य राष्ट्रिय राज्य मार्ग पर स्थित है । एक बाद एक करके तीनों बैंक के उपभोक्ता सड़क पर उतर गए । और राष्ट्रिय राज्य मार्ग को जाम कर दिए । दोनों तरफ वाहनों की लम्बी कतारें बन गयी । करीब घण्टे भर बाद कोल्हुई पुलिस मौके पहुंची । बतया जाता है कि पुलिस ने पहुंचते ही लोगों पर गालियों की बौछार शुरू कर दी । हल्का बल प्रयोग करते हुए लोगों को सड़क से हटाई । लोगों की माने तो पुलिस ने सड़क पर बैठी महिलाओं को भी गालियों से नवाज डाली । इस बात को लेकर लोगों में जमकर आक्रोश है । काफी प्रयास के बाद करीब घण्टे भर बाद जाम समाप्त हुआ ।





