अंकुर मणि को बृजमनगंज के युवाओ ने दिया समर्थन

अंकुर मणि को बृजमनगंज के युवाओ ने दिया समर्थन


आई एन न्यूज बृनमनगंज /महराजगंज बृजमनगंज के युवाओं ने अस्पताल मे अनशन कर रहे अंकुर मणि के समर्थकों ने थानाध्यक्ष बृजमनगंज को ज्ञापन सौपा ।
जिले के शिक्षक नेता स्व0 सुरेन्द्र मणि की हत्या की सी0 बी0 आई0   जांच की मांग को लेकर बीते छः दिनों से स्व0 मणि के छोटे पुत्र एवं सपा युवा नेता अंकुर मणि त्रिपाठी द्वारा आमरण अनशन किया जा रहा है लेकिन 6 दिन बीतने के बाद भी अभी तक सरकार द्वारा कोई पुख्ता आश्वासन नही मिला जिससे दिन- प्रतिदिन अंकुर मणि की हालातव बिगड़ती जा रही है और उन्हें इस समय अस्पताल मे भर्ती किया गया है हालात बिगड़ने के बावजूद अंकुर मणि ने अपने पिता के हत्या की सी0 बी0 आई0 जांच की मांग के लिए डटे हुए है और इस मामले मे जिले के तमाम जनप्रतिनिधि और बुद्धजीवियों का समर्थन भी मिल रहा है
इस सम्बन्ध मे आज बृजमनगंज के युवाओं और अंकुर मणि के समर्थकों ने थानाध्यक्ष बृजमनगंज को ज्ञापन दिया जिसमे लिखा गया कि अंकुर मणि जी के पिता स्व0 सुरेन्द्र मणि की हत्या की सी0 बी0 आई0 जांच का आश्वासन जल्द से जल्द नही मिला तो सभी युवा मिलकर आने वाले समय मे चक्का जाम और विरोध प्रदर्शन किया जायेगा जिसकी पूरी जिम्मेदारी स्थानीय शासन-प्रशासन की होगी ।
ज्ञापन देने वालो मे कृष्ण मोहन यादव, ईश्वर चंद्र यादव, उमेश मणि, इश्तेखार खान, दीपक अग्रहरि, सूरज सिंह, मनीष वर्मा,अभिलाष जायसवाल सहित बड़ी संख्या मे लोग मौजूद रहे। (अमित जायसवाल )

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे