गोरखपुर: बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप देवरिया में पकड़ी गई, तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर: बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप देवरिया में पकड़ी गई, तस्कर गिरफ्तार

गोरखपुर: बिहार जा रही शराब की बड़ी खेप देवरिया में पकड़ी गई, तस्कर गिरफ्तार
आई एन न्यूज देवरिया डेस्क: बिहार में खपाने के लिए भेजी जा रही हरियाणा व अरुणांचल प्रदेश निर्मित शराब की बड़ी खेप को देवरिया पुलिस ने बरामद कर लिया है। साथ ही चार तस्करों को भी गिरफ्तार कर लिया, जबकि दो तस्कर मौके से फरार हो गए। पकड़ी गई शराब की कीमत लगभग 45 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस उक्त कारोबार के मास्टर माइंड की तलाश में दबिश दे रही है।
बता दे की देवरिया जिले के सलेमपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक अरुण कुमार मौर्य हरैया तिराहे पर रविवार की रात वाहन चेकिग कर रहे थे, इस बीच एक डीसीएम आते नजर आई। पुलिस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया तो चालक वाहन लेकर भागने लगा। टीम ने पीछा कर उसे रोका। वाहन में सवार तस्कर कामिल पुत्र ताहिर निवासी रजहटी थाना बहादुरगढ़ हापुड़ व छोटे पुत्र आजम खान निवासी हापुड़ को गिरफ्तार कर लिया।
तलाशी में डीसीएम से 650 पेटी अरुणांचल प्रदेश की शराब बरामद मिली। उन्होंने बताया कि उसके अन्य साथी बनकटा की तरफ बढ़ गए हैं। कोतवाल ने बनकटा पुलिस को सूचना दी तो थानाध्यक्ष बृजेश सिंह ने रुस्तम बहियारी मोड़ के समीप एक बोलेरो सवार दो युवकों को पकड़ा, जिसमें सूरज साहनी पुत्र रामा साहनी निवासी बिरती थाना गोलाबाजार जिला गोरखपुर व धर्मप्रकाश चौबे निवासी रुस्तम बहियारी बनकटा देवरिया शामिल थे। पूछताछ में शराब तस्करों ने बताया कि रुस्तम बहियारी बगीचे में हरियाणा निर्मित शराब रखी गई है। पुलिस टीम वहां छापेमारी कर 324 पेटी शराब बरामद की, जबकि लार पुलिस थाना क्षेत्र के राउतपार रघेन के समीप से एक ट्रक हरियाणा निर्मित शराब बरामद की। किन्तु तस्कर भागने में सफल रहे।
शराब तस्करो को दबोचने के मामले में एसपी ने सलेमपुर व बनकटा पुलिस को पांच-पांच हजार रुपये का इनाम भी दिया।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे