नेपाल बन्दी के दुसरे दिन भी सरहद के बाजारों में पसरा रहा सन्नाटा
पूर्व प्रधानमंत्री का फूंका पूतला दो पक्ष आपस मे भिड़े —
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज
पडोसी राष्ट्र नेपाल के 5 नम्बर क्षेत्र से पहाड़ी जिलो को अलग किये जाने के विरोध मे आज दूसरे दिन भी आम हड़ताल जारी रहा । बन्दी को लेकर दो पक्ष आपस में भीड़ गए एक बन्द करा रहा है तो दूसरा बन्दी का विरोध कर रहा था । रुपन्देही जिले के छिपागढ़ में बन्द के दौरान गैर मधेसी और प्रतिकार मधेसियो की आपस में झडप हो गयी और बन्दी का विरोध कर रहे लोगो से दूकान खोलवाने के बाद पुर्व प्रधानमंत्री के0पी0शर्मा ओली का पुतला फूंका।
शनिवार को भारत नेपाल सीमा के सोनौली बार्डर पर नेपाली कस्बा बेलहिया भे व्यवसायिक प्रतिष्ठान पूर्ण रुप से बन्द रहा । जब कि शुक्रवार की देर शाम रुपन्देही जिले के छिपा गढ़ में शाम को खुली दुकाने बन्द कराने के दौरान सयुक्त संघर्ष समिति और प्रतिकार सदस्यों की बीच झडप हो गया । गैर मधेसी दुकाने बन्द करा रहे थे जब कि मधेसी प्रतिकार के सदस्य दुकाने खोलने के लिये दबाव बनाने लगे । जिसके कारण दोनो पक्ष आपस मे भिङ गये । भिन्डत की खबर मिलते ही रुपन्देही पुलिस मौके पर पहुच कर दोनों पक्ष के लोगो को भगाया । इस दौरान मधेसी प्रतिकार के सदस्यों ने एमाले प्रमुख और पुर्व प्रधानमंत्री का पुतला फूंका और नारे बाजी किया।
बन्दी के दौरान शनिवार की सुबह संघर्ष समिति के लोगो ने भारत नेपाल सीमा से सटे बेलहिया कस्बे में संघर्ष समिति के लोगो ने नेपाली झंडे के साथ कस्वे मे भ्रमण कर दुकाने बन्द करने की अपील किया। बन्द के आज दुसरे दिन भी सोनौली कस्बे में भी सन्नाटा पसरा रहा । याता यात व्य होने से आम नागरिक काफी परेशान रहे यात्री जगह जगह फसे पडे है । माल वाहक वाहनों से नेपाल का भैरहवा कस्टम कार्यालय खचा खच भरा हुआ है । देर रात मे इन ट्रको को पुलिस सुरक्षा मे भेजे जाने की सम्भावना है ।
रुपन्देही जिले के एस पी रविन्द्र धामुक ने बताया की बन्दी के दौरान कही किसी अप्रिय धटना की खबर नही है ।





