नेपाल मे बन्दी समाप्त भैरहवा मे प्रतिष्ठान खुले आवागमन तेज
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज
पड़ोसी राष्ट्र नेपाल में पांच नंबर प्रदेश में बंटवारे को लेकर 3 दिनों तक 6 जिलों में चला आम हड़ताल आज सोमवार को बिना शर्त वापस हो गया सोमवार को सनौली बॉर्डर समेत भारतीय सीमा के सनौली कस्बे में काफी भीड़ भाड़ और चाहल पहल रहा । भारतीय सीमा समेत रुपन्देही के संपूर्ण छह जिलों में व्यवसायिक प्रतिष्ठाने खुली और यातायात सुचारु रुप से चला । भैरह्रवा और बुटवल बाजार में काफी चहल पहल देखा गया ।





