फरेन्दा बैंक की लाइन मे कैश लेने के लिए खड़े दो वृद्ध बेहोश

फरेन्दा बैंक की लाइन मे कैश लेने के लिए खड़े दो वृद्ध बेहोश

नोटबंदी के 41 दिन बीतने के बाद भी हालात मे कोई बदलाव नही—-
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क/महराजगंज
नोटबंदी के 41 दिन बीतने के बाद भी कैश की समस्या व बैंको की लाइने कम नही हो रही है। दूर दराज गांवो से सुबह सवेरे लोग बिना कुछ खाये पीये बैको के सामने लाइन लगा रहे है। नोटबंदी की घोषणा के बाद प्रधानमंत्री ने कहा कि 50 दिनो मे हालत सुधर जायेगे अब उन पचास दिनो के समय मे केवल 9 दिन शेष बचे है लेकिन बैंको की लाइनो मे धक्के खाते लोगो को देखकर ऐसा जरूर लगता है कि हालात मे अभी तक कोई बदलाव नही आया। न तो बैंक और ना ही एटीएम की लाइन कम होने का नाम ले रही है उपर से पर्याप्त कैश न मिलने से बैक केवल सीमित भुगतान ही कर रहे है । एक हजार से दो हजार रुपये के लिए बैंक की लाइन मे पैसे निकालने गये दो वृद्ध सोमवार को बेहोश होकर गिर पड़े। पैसे की आवश्कता कहे या लोगो की मजबूरी होश मे आने के बाद वृद्ध फिर से बैक की लाइन मे लग गये रविवार के अवकाश के बाद सोमवार को बैंक खुलने के तीन घण्टे पहले से ही लम्बी कतारे लग गयी थी। लोग धक्के खाकर लाइन मे खड़े थे भुगतान शुरू हुआ कैश पर्याप्त न होने के कारण क्षेत्र के कई बेैको ने केवल दो हजार ही भुगतान दिये। जिससे जरूरतमंद लोगो को काफी निराशा हुई । जरूरतमंद लोगो की लाइन मे पिपराविशम्भरपुर की रहने वाली 65 वर्षीय वृद्धा सावित्री देवी भी भारतीय स्टेट बैक फरेन्दा कृषि शाखा की लाइन मे खड़ी थी काफी देर तक उनका नम्बर नही आया तो अपने नम्बर के इन्तजार मे लाइन मे खड़ी रहीं लेकिन एकाएक उनकी तबियत बिगड़ गयी और वह लाइन मे ही बेहोश होकर गिर पडी । बैंक मे कुछ समय के लिए अफरा तफरी मच गयी वृद्धा के साथ उनका पोता रिकू भी था किसी तरह पानी का छीटा मारकर होश मे लाया और दादी की जगह खुद खड़ा होकर लाइन लगा लिया । रिकू ने बताया कि दादी बिना कुछ खाये पीये सुबह पाच बजे से ही घर से निकल पड़ी है उन्हे अपने इलाज के लिए पैसो की जरूरत है। एक ऐसा ही वाक्या पूर्वाचल बैक भैया फरेन्दा मे भी हुआ जहा एक 70 वर्षीय लेजार महदेवा निवासी भग्गल भी एक हजार रूपये के लिए लाइन मे खड़े थे जहा धक्का मुक्की के दौरान लाइन मे ही बेहोश होकर गिर पड़े लोगो के सहयोग से उन्हे होश मे लाया गया पैसे की जरूरत को देखते हुए होश मे आने के बाद भग्गल फिर लाइन मे खड़े होकर अपनी बारी का इन्तजार करने लगे। फरेन्दा क्षेत्र के एटीएम भी बन्द पड़े हुए है केवल एक एचडीएफसी बैक का एटीएम ही क्षेत्र के लोगाे को कुछ राहत दिये हुए है । डाकघर के खाताधारक भी काफी परेशान है डाकघर आनन्द नगर मे पिछले 25 दिनो से कैश न आने से किसी को भी पेैसे नही मिल पा रहे है जबकि यहा के डाकघर से 15 द्दोटे डाकघर भी जुड़े है और इनमे कुल अस्सी हजार खाताधारक है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे