विकास खण्ड निचलौल के माधवनगर मे दो रसोईयों के भरोसे 108 बच्चों का भविष्य
– विकास खण्ड निचलौल के माधवनगर मे सर्व शिक्षा अभियान का बूरा हाल
– हेड मास्टर से लेकर सहायक अध्यापक मिले अनुपस्थित
– 108 बच्चों के सापेक्ष महज 07 बच्चें मिले मौजूद
– बच्चों का आरोप कभी कभी ही आते है हेड मास्टर साहब
आई एन न्यूज ठूठीबारी/महाराजगंज
शासन-प्रशासन कुछ भी कर ले पर शिक्षा विभाग सुधरने वालो में से नही है। निचलौल विकास खण्ड के ग्रामसभा माधवनगर उर्फ तुर्कहिया मे स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय द्वारा सर्व शिक्षा अभियान को पलीता लगाया जा रहा है। महज एक अनुदेशक के भरोसे 108 बच्चों के भविष्य सवारने की जिम्मेदारी से अभिभावक भी परेशान है। वही बच्चों ने बताया की हेड मास्टर साहब तो कभी कभी ही आया करते है।
दिन शनिवार समय करीब 11ः00 बजे स्वतन्त्र चेतना की टीम निचलौल ब्लाक के माधवनगर उर्फ तुर्कहिया के माध्यमिक विद्यालय पर पंहूची और सर्व शिक्षा अभियान की जो तस्वीर सामने आई वह यही व़या कर रही थी । शासन-प्रशासन चांहे जो भी दावें कर ले पर शिक्षा की गुणवत्ता मे सुधार अभी देखने को नही मिल रही। उक्त माध्यमिक विद्यालय मे कुल 108 बच्चों ने प्रवेश लिया है। वही हेडमास्टर सहित दो सहायक अध्यापक व एक अनुदेश को बच्चों के भविष्य को सवारनें की जिम्मेदारी दी गई है पर मौके पर महज रसोईया ही अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करती दिख़ी। वही दो सहायक अध्यापक ज्ञानचन्द गुप्ता व विद्यावती व हेड मास्टर सौरभ पाण्डेय नदारत दिखें। इस बारे मे जब बच्चों पूंछा गया तो बच्चों ने बताया कि हेड मास्टर साहब तो कभी कभी ही आया करते है वही मास्टर साहब आ दस्तख़त बना चले जाते है। उनकी बातों की सच्चाई के लिए जब उपस्थिति रजिस्टर देख़ा गया तो सच सामने आ गई। मास्टर साहब आये तो जरूर थे पर दस्तख़त बना चले गये थें। अब ऐसे मे बच्चों के भविष्य को कौन सवारेगा। अभिभावको का कहना था कि जब माट साहब आते ही नही तो बच्चें क्या करने जाय।
अरूण कुमार वर्मा





