फरेन्दा- बिना अल्ट्रासाउन्ड मशीन के ही हो गया उद्घाटन

फरेन्दा- बिना अल्ट्रासाउन्ड मशीन के ही हो गया उद्घाटन

* सीएचसी फरेन्दा मे टीकाकरण कक्ष को बताया अल्ट्रासाउन्ड कक्ष
आई एन न्यूज फरेन्दा डेस्क/ महराजगंज
सामुदायिक स्वास्थ केन्द्र बनकटी मे 23 दिसम्बर को अस्पताल के अधिक्षक एवं समस्त स्टाफ की मौजूदगी मे शासन के निर्देश पर अल्ट्रासाउन्ड मशीन का उद्घाटन समारोहपूर्वक विधायक प्रतिनिधि दिलीप तिवारी से करवाया गया । इस हकीकत की कलई उस समय खुल गयी जब अखबारो मे खबर छपने के बाद 24 दिसम्बर को मरीज अल्ट्रासाउन्ड करवाने पहुचे ।
जब अस्पताल के मरीजो को मालूम हुआ कि सिर्फ कक्ष का उट्घाटन हुआ है मशीन नही लगी है तो कोसते हुए घर की तरफ चले गये। बनकटी अस्पताल के स्टाफ पूद्दने पर यही कह रहे है कि इसी टीकाकरण कक्ष मे ही मशीन लगेगी । अस्पताल के अधिक्षक डा० एस के सिंह का कहना है कि मशीन अभी नही आयी है लेकिन उच्चाधिकारियो का निर्देश था कि उट्घाटन करवाया जाए इस कारण बिना मशीन के ही उट्घाटन करवाना पड़ा।
अल्ट्रासाउन्ड मशीन न लगने से क्षेत्र के लोगो मे काफी निराशा हुई मरीजो का कहना है कि केवल प्रचार करवाया गया कि मशीन लगी है पर हकीकत कुछ और ही है। जिससे लोगों मे भारी निराशा हुई । यूपी०

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे