दस लाख रुपये के स्मैक के साथ नेपाली कैरियर गिरफतार –

दस लाख रुपये के स्मैक के साथ नेपाली कैरियर गिरफतार -

 

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज

भारत से स्मैक लेकर नेपाल जा रहे एक युवक को सोनौली पुलिस ने जाँच के दौरान 70 ग्राम स्मैक बरामद कर उसे गिरफ्तार कर लिया।

गुरुवार की दोपहर को सोनौली चौकी प्रभारी राज प्रकाश सिंह अपने सहयोगी सिपाही के साथ गस्त पर थे इस बीच मुखबीर की सूचना पर  स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के कैलाशनगर के पास पुलिस ने उसे घेर कर पकड़ लिया और उसकी जांच किया तो उसके पास से लगभग 70 ग्राम मादक पदार्थ स्मैक बरामद हुआ।

सोनौली पुलिस उसे अपने हिरासत में लेकर गहन पूछताछ किया तो उक्त नेपाली युवक ने अपना नाम सोनू पुत्र बम बहादुर कोटिया जिला रुपंदेही नेपाल बताया । पकडा गया युवक कैरियर बताया गया है ।

इस संबंध में कोतवाल सोनौली टी०पी० श्रीवास्तव ने बताया कि पकड़े गए युवक को एनडीपीएस धारा 8/ 23  मे चालान कर आवश्यक कार्यवाही किया जा रहा है। बरामद स्मैक का अन्तरराष्ट्रीय कीमत दस लाख रुपये आका गया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे