नेपाल भाग रहा अफगानी नागरिक विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार-

नेपाल भाग रहा अफगानी नागरिक विदेशी मुद्रा के साथ गिरफ्तार-

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महराजगंज:

भारत से अवैध रूप से नेपाल भाग रहे एक अफगानी नागरिक को सोनौली पुलिस ने अपने हिरासत में ले लिया है। पकडे गए विदेशी नागरिक के पास से पौने चार लाख विदेशी मुद्रा डॉलर तथा एक लाख 20 हजार भारतीय रुपए बरामद हुए है।

गुरुवार की साम को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित सोनौली कोतवाली गेट पर चौकी प्रभारी सोनौली पूरी टीम के साथ वाहनों की जांच कर रहे थे इसी बीच एक विदेशी संदिग्ध नागरिक नेपाल भाग जाने के फ़िराक में था। पुलिस ने उसे रोक लिया और उसकी जांच किया तो उसके पास वीजा नहीं मिला और एक वर्ष पहले ही उसके वीजा की अवधी समाप्त हो गई थी। पकड़ा गया नागरिक अफगानिस्तान का रहने वाला है उसने अपना नाम जाकिर हमराज उम्र 27 वर्ष बताया है। उसने पूछताछ में बताया कि वह मुंबई से आ रहा है और नेपाल जाने की योजना थी।

इस संबंध में कोतवाल सोनौली टी पी श्रीवास्तव ने बताया कि एक विदेशी नागरिक पकड़ा गया है उससे सुरक्षा एजेंसिया पूछताछ कर रही है।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे