नेपाल में पांच सौ के भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार
नेपाल में पांच सौ के भारतीय मुद्रा के साथ दो गिरफ्तार
आई एन न्यूज़ नेपाल रुपन्देही:
नेपाल की काठमांडू पुलिस ने दो भारतीय युवको के पास से प्रतिबंधित पाँच सौ के 200 नोट एक लाख रुपए बरामद कर दो युवको को गिरफ्तार कर उनसे रुपये के सम्वंध में पूछताछ कर रही है।
मंगलवार की सुबह बीरगंज से काठमांडो जा रही एक बस की जांच में दो युवकों के पास करीब एक लाख भारतीय मुद्रा बरामद कर दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ किया जा रहा है।
काठमांडू कालीमाटी पुलिस के अनुसार प्रमेन्द्र दास और धमेंद्र दास निवासी बेतिया बिहार के पास नेपाल में प्रतिबंधित भारतीय पाँच सौ का 200 नोट एक लाख मुद्रा बरामद कर दोनों युवकों को गिरफ्तार किया गया है।
बता दे की दशहरे पर्व पर नेपाली लोगो को भारतीप मुद्रा सहूलियत दे रही है तो वही भारतीय लोगो के साथ भेदभाव किया जा रहा है। भारत से नेपाल जा रहे हजारो लोगो के पास भारतीय मुद्रा बरामद हो रही है तो कुछ लोग जेल की हवां खां रहे है।





