नेपाल : सविधान दिवस पर कही खुशी तो कहीं गुस्से का किया इजहार
नेपाल : सविधान दिवस पर कही खुशी तो कहीं गुस्से का किया इजहार
आई एन न्यूज़ नेपाल/ भैरहवा
भारत नेपाल सीमा से सटे नेपाल की रूपंदेही जिला समेत आसपास के जिलों में भी मधेशी समुदाय अपने साथ हो रहे भेदभाव और नागरिकता सम्बन्धी मुद्दे को लेकर मधेशी पार्टी ने सविधान दिवस को आज शुक्रवार को काला दिवस मनाया गया ।
राजपा पार्टी द्वारा आज जबरजस्त विरोध करते हुए संविधान दिवस को मर्चवार में काला दिवस के रूप में मनाया।
जिसका नेतृत्व शिक्षा राज्यमंत्री गोविंद चौधरी तथा हैदर अली जिलाध्यक्ष अजय बर्मा, राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल युवा नेता अध्यक्ष मण्डल सदस्य महेन्द्र गुप्ता ( प्रशान्त ) ने किया।
इस मौके पर गोविन्द चौधरी ने कहा की सरकार ने संविधान संसोधन न करके मधेशी समुदाय को उनके अधिकारों से वंचित किया जा रहा। मद्धेशियों के खिलाफ एक बड़ा षड्यंत्र है।
नेता द्वय ने कहा कि आज संविधान दिवस को हम काला दिवस के रूप में मना रहे है।
राजपा जिला अध्यक्ष अजय बर्मा ने कहा की संविधान पहाड़ी समुदाय को खुश करने के लिए बनाया गया है। जिसमे थारू और मधेसी को दरकिनार कर मूलभूत सुविधाओं से हमे वंचित कर दिया गया है। राष्ट्रीय जनता पार्टी नेपाल युवा नेता अध्यक्ष मण्डल सदस्य महेन्द्र गुप्ता ( प्रशान्त ) ने कहां की द्वा सभी आज के दिन को काला दिवस मनाते हुए संविधान का विरोध किया जा रहा है।
शिव सेना नेपाल रूपन्देही जिला अध्यक्ष बिपिन मल्लिक तथा जनमत पार्टी रूपन्देही जिला अध्यक्ष भूपेंद्र प्रसाद यादव ने
ने भी अपना विचार प्रकट कर अपने गुस्से का इजहार किया।





