लैटिविया देश के एक दिन के उच्चायुक्त के घर पहुंचे सुधीर त्रिपाठी, दी शुभकामना

लैटिविया देश के एक दिन के उच्चायुक्त के घर पहुंचे सुधीर त्रिपाठी, दी शुभकामना

लैटिविया देश के एक दिन के उच्चायुक्त के घर पहुंचे सुधीर त्रिपाठी, दी शुभकामना
आई एन न्यूज सोनौली डेस्क:
महराजगंज जिले की दो बेटियों में सोनीली नगर पंचायत की बेटी पुष्पा गौड़ एक दिन के लिए
लैटिविया देश के उच्चायुक्त बनकर सोनौली नगर पंचायत का नाम पूरे देश में गर्व से ऊंचा किया जिसके लिए सुधीर त्रिपाठी अध्यक्ष नगर पंचायत सोनौली उनके घर पहुंचकर उसे नगर पंचायत की तरफ से सम्मान पत्र देकर उसके उज्जवल भविष्य की शुभकामना देते हुए उसे बधाई दिया और कुमारी पुष्पा को श्री त्रिपाठी ने शिक्षा दीक्षा में हर संभव सहयोग देने का आश्वासन भी दिया। हालांकि पुष्पा को बधाई देने वालों का आज सुबह से ही ताता लगा रहा।
बधाई देने वालों के इस क्रम में इंडो नेपाल न्यूज़ के प्रमुख संवाददाता गुड्डू जायसवाल, सभासद प्रदीप नायक, अमीर आलम, बेचन प्रसाद, लाइव टीवी समाचार के जिला संवाददाता अमित सिंह रहे।
स्मरण रहे की अपनी मेहनत और लगन से लक्ष्मीपुर व नौतनवा ब्लाक की रहने वाली अंजलि राव व पुष्पा गौड़ से पूरी तरह बावस्ता है। विरासत में मिली गरीबी के बीच दसवीं की छात्रा अंजलि व 12वीं उत्तीर्ण कर चुकी पुष्पा गौड़ को बालिकाओं के उत्थान के लिए किए गए प्रयास की बदौलत ऐसा सम्मान मिला जिसे जान पूरा जिला गौरवान्वित महसूस कर रहा है।
अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के मौके पर अंजलि को दिल्ली में एक दिन के लिए इक्वाडेर मुल्क व पुष्पा को लैटिविया देश के उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। अंजलि व पुष्पा ने प्रतीकात्मक रूप से एक दिन के लिए भारत में एक्वाडेर उच्चायुक्त के कामकाज को देखा और समझा। इस दौरान एनजीओ के अधिकारी भी मौजूद रहे। अंजलि व पुष्पा का कहना है कि इस सम्मान को वह उम्र भर नहीं भूलेगी।
बालिकाओं के उत्थान के लिए उसके द्वारा किए गए प्रयास के इरादे और मजबूत हुए हैं।
बता दे की अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर स्वयं सरकारी सेवी संस्था से जुड़ आदर्श नगर पंचायत सोनौली के वार्ड न० 4 माधव रामनगर की रहने वाली पुप्पा गौड़ ने समाजिक कार्य में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेनी शुरू की। पिता मोतीलाल के निधन के चलते पूरी तरह भाई सोनू गौड़ पर निर्भर हो गई सोनू गौड़ सनौली नगर पंचायत कार्यालय में लिपिक पद हैं। पुष्पा12वीं तक शिक्षा लेने के बाद बाल विवाह के क्षेत्र में लोगों को जागरूक करने का अभियान शुरू की। इसके चलते पुष्पा को एनजीओ के पहल पर दिल्ली में प्रतीकात्मक रूप से लैविटिया देश का एक दिन का उच्चायुक्त बनने का मौका मिला। पुष्पा का कहना है कि कोई काम मुश्किल नहीं होता। सही मार्गदर्शन व खुद के प्रयास से मुश्किल राह भी आसान हो जाती है।
लक्ष्मीपुर के जंगल के सीमावर्ती गांव महेशपुर महेदिया की रहने वाली अंजलि राव गरीब दलित परिवार की बड़ी बेटी है। परिवार में पिता विजय बहादुर परास्नातक पास बेरोजगार हैं। मां करिश्मा देवी गृहणी हैं। छह भाई-बहनों में अंजली बड़ी बेटी है। वह घर से पांच किमी दूर भागीरथी इंटर कालेज भगीरथपुर में कक्षा दसवीं की छात्रा है। बेहद गरीब परिवार ताल्लुकात रखने वाली अंजलि राव ने विपरीत परिस्थितियों में अपनी पढ़ाई शुरू की। गरीबी के कारण अंजलि वर्ष 2014 में नौतनवा की स्वंय सेवी संस्था जीएनके प्लान के सहयोग से जूडो कराटे का प्रशिक्षण लिया। तभी से वह कई विद्यालयों में जाकर बालिकाओं को आत्मरक्षा के उपाय सीखने लगी। स्वयंसेवी संस्था के प्रोत्साहन से उसमें आत्म विश्वास की भावना पैदा हुई। अंजलि के प्रयास का मूल्यांकन के संस्था अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस पर उसे पहचान दिलाने के लिए सूची में शामिल किया। इक्वाडोर उच्चायुक्त की कुर्सी पर बैठने के बाद अंजलि खुश हुई। उच्चायुक्त की जिम्मेदारियों को समझा। काम-काज के तौर तरीका को जाना।
एनजीओ के परियोजना निदेशक विभाष चटर्जी ने बताया कि जनपद से दोनों प्रतिभाशाली बच्चियों को कार्यक्रम समन्वयक रामकरन यादव की देखरेख में दिल्ली भेजा गया था। अंतर्राष्ट्रीय बालिका दिवस के दिन अंजलि व पुष्पा ने राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर बालिकाओं के मुद्दों को उठाई। प्रयास सराहनीय रहा।
महाराजगंज उत्तर प्रदेश

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे