कई गंभीर आरोपों से घिरे सोनौली स्टेट बैक के प्रबंधक

कई गंभीर आरोपों से घिरे सोनौली स्टेट बैक के प्रबंधक

 

नोट बन्दी का भरपूर लिया लाभ करंट एकाउन्ट धारको से अब मांग रहे दया की भीख  —

आई एन न्यूज सोनौली र्डस्क / महाराजगंज

भारत-नेपाल बॉर्डर के अंतर्राष्ट्रीय महत्व का कस्बा सोनौली के भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक कई गंभीर आरोपों से घिर गये है। प्रबंधक अपना गिरेबान फसता देख करंट एकाउंट के खाताधारकों से अपने बचाव में दया की भीख मांग रहे हैं ।

सोनौली के बड़े व्यापारी एवं उद्योग व्यापार मंडल सोनौली के अध्यक्ष विजय रौनियार ने पिछले महीने भारतीय स्टेट बैंक शाखा सोनौली के प्रबंधक पर नोट बंदी के दौरान किए  गए गम्भीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके मुख्य कार्यालय को लिखित शिकायत दर्ज कराया । शाखा प्रबंधक पर आरोप है कि प्रधानमंत्री के नोट बंदी का उन्होंने भरपूर लाभ लिया और एक विशेष वर्ग को भी लाभ पहुंचाते हुए नेपाली नागरिकों से जमकर धना दोहन किया । नोट बंदी के बाद बड़ी संख्या में नेपाली नागरिकों से धन लेकर फर्जी दस्तावेज के आधार पर एकाउंट खुलवाया और प्रत्येक खाता धारको से 10 से 15 हजार रुपए अपने दलालों के जरिए वसुला ।

आरोप यह भी है कि शाखा प्रबंधक ने अपने कार्यकाल में अपनी जात बिरादरी के लोगों को सबसे अधिक लोन दिया और नेपाल के तमाम मुद्रा परिवर्तन के कारोबारियों से गठजोड़ कर उन्हें अवैध रूप से धन उपलब्ध कराया । व्यापारी नेता ने अपने द्वारा लगाए गए आरोपों की निश्पक्ष एजेसी से जांच की मांग किया है ।

हाला कि सूत्र बताते है उक्त जांच को प्रभावित करने के लिए प्रबंधक ने हाथ पाव को मारना शुरू कर दिया है । व्यापारी खाताधारको खास कर करंट एकाउंट के लोगो से दया की भीख मांगते हुए अपने पक्ष में लिख कर देने की अपील कर रहा है ।   चर्चा है कि ब्रांच मैनेजर ब्रांच में कम नेपाल में ज्यादा समय ब्यतीत करते है । जिसके कारण व्यापारी काफी खफा है और उनके कारगुजारियों को उजागर करने का मन बना लिया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे