सोनौली बार्डर पर लगेगा बैग स्कैनर मशीन

सोनौली बार्डर पर लगेगा बैग स्कैनर मशीन

सोनौली बार्डर पर लगेगा बैग स्कैनर मशीन

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क । महराजगंज  सुरक्षा को लेकर भारत नेपाल के सोनौली बार्डर पर बैग स्कैनर मशीन लगाये जाने है । जिसके लिए एसडीएम नौतनवा ने स्थान का निरीक्षण किया और एसएसबी के स्थानीय अधिकारियो से वार्ता भी किया ।

सोमवार की शाम को सोनौली बार्डर पर एसडीएम नौतनवा आलोक कुमार  तहसीलदार कानूगो लेखपाल के साथ पहुंचे और एसएसबी कैंम्प की तरफ स्थित स्थल का निरीक्षण किया और तय किया कि एसएसबी चेकपोस्ट के बगल मे भारत द्वार के सटे बैग स्कैनर मशीन लगाया जाना उचित रहेगा ।

इस सम्बंध मे एसडीएम नौतनवा आलोक कुमार ने बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा बार्डर पर लेजर स्कैनर मशीन लगाया जाना है । जिसके लिए स्थान देखा गया । झ्सकी रिपोर्ट  उच्चाअधिकारियो को प्रेषित किया जायेगा ।

स्मरण रहे कि नेपाल से भारत आने जाने वाले देशी विदेशी सैलानियो के बैग झोला की जांच के दौरान सुरक्षा एजेसियों को काफी दिक्कते हो रही थी । जिसके मद्देनजर केन्द्र सरकार ने स्कैनर लगाने का निर्णय लिया । अब यात्रियो के बैग स्कैनर मशीन से जांच होगी ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे