बीस लाख के हीरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार —

बीस लाख के हीरोइन के साथ एक नेपाली युवक गिरफ्तार --

 

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क  /महराजगंज एसएसबी डंडा हेड के जवानों ने चेकिंग के दौरान एक नेपाली युवक को 20 लाख रूपये के हीरोइन के साथ गिरफ्तार करने का दावा किया है। गिरफ्तार युवक नेपाल का निवासी बताया गया है ।

सोमवार की शाम को एसएसबी इंस्पेक्टर डंडा हेड सुखबीर सिंह अपने जवानों के साथ निगरानी में लगे हुए थे कि इसी दौरान तिलाहवा के पास एक नेपाली युवक अपनी पल्सर मोटरसाइकिल से आता हुआ संदिग्ध अवस्था में दिखा। जवानों ने उसे रोक कर जाच किया तो उसके पास से सौ ग्राम हीरोइन बरामद हुआ ।  नेपाली नम्बर की मोटरसाइकिल को एसएसबी जवानों ने अपने कब्जे में ले लिया है। गिरफ्तार युवक ने पूछताछ में अपना नाम सागर थापा पुत्र शेष बहादुर थापा खैरानी जनपद रुपंदेही नेपाल बताया ।  एसएसबी ने उक्त युवक को  सोनौली कोतवाली को सुपुर्द कर दिया है । बरामद हिरोइन की कीमत बीस लाख रुपये आका गया है ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे