प्रबंधक पर लगे गम्भीर आरोपो की जांच शुरु

प्रबंधक पर लगे गम्भीर आरोपो की जांच शुरु

 

जांच टीम सोनौली मे डेरा डाला भारतीय स्टेट बैक प्रबंधक पर कई गम्मीर आरोप लगे —

आई एन न्यूज सोनौली डेस्क / महाराजगंज

अंतर्राष्ट्रीय महत्व के कस्बा सोनौली में स्थित भारतीय स्टेट बैक के प्रबंधक पर लगे गंभीर आरोपों की जांच विभाग की टीम ने शुरु कर दिया है। मंगलवार को गोरखपुर की एक टीम सोनौली पहुंचकर शिकायतकर्ता व्यापारी और शाखा प्रबंधक दोनो से बातचीत किया ।

सोनौली के बड़े व्यापारी एवं उद्योग व्यापार मंडल सोनौली के अध्यक्ष विजय रौनियार द्वारा पिछले महीने भारतीय स्टेट बैंक के शाखा सोनौली के प्रबंधक पर नोट बंदी के दौरान किए गए गंभीर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए उनके मुख्य कार्यालय को शिकायत किया था । शाखा प्रबंधक पर आरोप लगा है कि अपने कार्यकाल में अपने एक विशेष वर्ग के लोगों को नोट बंदी में काफी लाभ पहुंचाया यहा तक कि उन्हे कर्ज भी दिया । फर्जी दस्तावेजों के आधार पर मोटी रकम अपने दलालों के जरिए लेकर एकाउंट खुलवा दिया । नेपाल की मुद्रा परिवर्तन करने वाले लोगों को भी अच्छा खासा सुविधा दिया। इन गंभीर आरोपों की विभागीय जांच शुरु हो गई है मंगलवार को जांच के लिए टीम सोनौली ब्रांच पर पहुंची और शिकायतकर्ता विजय रौनियार का पक्ष सुना तथा प्रबंधक से भी वार्ता किए जाने की खबर है ।

हालां कि शाखा प्रबंधक अपने बचाव में सोनौली के दर्जन भर करंट खाता धारको से अपने पक्ष मे लिखवा कर ले लिया है। और उसे अपने चरित्र का प्रमाण पत्र बता रहा है ।

बता दे कि व्यापारी समेत आम लोगों में चर्चा है कि प्रबंधक पर लगे गंभीर आरोपों की जांच निश्पक्षता पूर्ण हो पाएगा या फिर जांच के नाम पर मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाएगा ।

इस सम्बध में बैंक में पहुंची जांच टीम से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि जांच विभागीय और गोपनीय है  कुछ बताया नहीं जा सकता ।

Translate »
  1. ब्रेकिंग न्यूज़: ऊ०प्र०- जिले की हर छोटी बड़ी खबर लाइव देखने के लिए
  2. जुड़े रहे इंडोनेपालन्यूज़ के फेसबुक पेज से, शहर के हर छोटी बड़ी खबर हम आपको लाइव दिखाएंगे