विदेश भेजने वालो से रहे सावधान , सीमावती क्षेत्रो मे ठगी करने वाला गिरोह है शक्रिय-
सउदी अरब मे फसा युवक, अपने वतन, भारत लौटने के लिए लगा रहा गुहार —
आई एन न्यूज महराजगंज डेस्क /उ०प्र०
गरीबी क्या होती इसका नज़ारा देख़ने को मिला ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्राम रामनगर मे जंहा बुजूर्ग जग्गन का लड़का राकेश चौधरी पेट की आग को ठण्डा करने व अपने परिवार का परवरिश करने के लिए। सउदी अरब कमाने गया उसे क्या पता कि जिस सपने को संजो वह सउदी जा रहा है उसे वहां धोखा मिल जायेगा। करीब 40 माह पूर्व वह अपने घर से रवाना हुआ था पर सउदी मे एजेन्ट के द्वारा भेजे जाने पर वहां के कपिल ने उसे धोखा दे दिए काम तो कराता गया पर भुगतान कुछ भी नही किया। अब सउदी मे राकेश की हालत यह हो गयी है कि उसे 6 माह से वेतन नही दिया जा रहा है। जिसके कारण उसे खाने पीने तक की मुशिबत हो रही है।
ठूठीबारी कोतवाली क्षेत्र के ग्रामसभा रामनगर निवासी राकेश चौधरी विगत 40 माह पूर्व अपने परिवार के जिविकोपार्जन के लिए अपने मित्रों के सलाह पर सउदी अरब कमाने के लिए चला गया । 30 महिने उसके साथ जो हुआ वह कुछ ठीक था पर उसके बाद से उसका शोषण होना शुरू हो गया। आजि़ज आ उसने अपने सेठ से कहां कि वह घर जाना चाहता है। जैसे ही उसके सेठ ने यह बात सुनी उसपर अत्याचार शुरू कर दिया और खाना आदि पर प्रतिबन्ध लगा दिया। करीब 6 माह से उसकी सेलरी तक रोक दी गयी अब वह दर दर भटक किसी तरह अपने पेट की आग बुझा रहा है। दो दिन पूर्व उसने अपनी बीबी सुनीता से अपनी पीड़ा वय़ा की तब से लेकर आज तक परिवार का कोई सदस्य चैन से नही है। वही राकेश सउदी से विडीयों वायरल करा देशवासियों से मदद की गुहार लगायी है। अब ऐसे मे हमारी सरकार राकेश को किस तरह की मदद कर पाती है जो भविष्य के गर्भ मे है।
बता दे कि सीमावर्ती क्षेत्रो मे विदेशो मे भेजने वालो का एक बडा रैकेट कार्य कर रहा है । जो बेरोजगार नौजवानो को प्रलोभन देकर विदेशो भे भेजते है । यहा कार्य कुछ और बताते है और वहा जाने के बाद किसी और कार्य मे लगा देते है ।
नौजवानो को चहिए कि कम्पनी के सम्बंध मे पूरी जानकारी के बाद ही उस पर विश्वास करे ।





