महराजगंज में जारी है भाजपा मे टिकट के लिए घमासान –
विधानसभा चुनाव 2017 के शंखनाद के बाद जारी होने वाली भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रत्याशियों की सूची की तिथि नज़दीक आते देख जिले के पांच विधानसभा सीटों पर प्रत्याशी पद पर दो दर्जन दावेदारों के दिल की धड़कनें बढ़ गयी हैं। इन दावेदारों में से पांच दावेदारों के भाग्य का फैसला आगामी 18 जनवरी को होने की सम्भावना है।
बता दें कि जनपद के पांच विधानसभा की सीटों पर दो दर्जन भाजपा प्रत्याशी के दावेदारों की फेहरिस्त है। जिनमें महराजगंज सदर सीट से जयमंगल कन्नौजिया, अर्चना चन्द्रा, गणेश प्रसाद एडवोकेट, परदेशी रविदास, नन्दलाल अम्बेडकर,
पनियरा विधानसभा सीट पर ज्ञानेन्द्र सिंह, कृष्णगोपाल सिंह, जितेन्द्र बहादुर सिंह
सिसवा विधानसभा सीट पर डॉ रमापति राम त्रिपाठी, आर के मिश्रा, ज्योतिष मणि त्रिपाठी, अजय श्रीवास्तव, प्रभाकर द्विवेदी, प्रमोद जायसवाल
फरेन्दा विधानसभा सीट से बजरंग बहादुर सिंह, यीशु चौरसिया, चौधरी शिवेन्द्र सिंह, ऋषि त्रिपाठी, विजय सिंह एडवोकेट
नौतनवा विधानसभा सीट से नरसिह पान्डेय, समीर त्रिपाठी, अशोक जायसवाल, लालचन्द चौधरी, सदामोहन उपाध्याय टिकट के दावेदारों की सूची में हैं। इन सभी सीटो पर टिकट के लिए महासंग्राम जारी है ।
जिसमें विगत 2012 के चुनाव में फरेन्दा से बजरंग बहादुर सिंह, नौतनवा से अशोक जायसवाल, सिसवा से डॉ. रमापति राम त्रिपाठी तथा पनियरा से ज्ञानेन्द्र सिंह ने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़ा था। परन्तु इस बार पाँचों विधानसभा सीट पर प्रत्याशी के दावेदारों की लिस्ट बढ़ गयी है। जैसे-जैसे पार्टी द्वारा टिकट जारी किये जाने की तिथि नज़दीक आती जा रही है, इन दो दर्जन दावेदारों के दिल की धड़कनें बढ़ती जा रही हैं।
अब देखना यह है कि पार्टी इस बार के चुनाव में अपने पुराने मोहरों पर भरोसा कर रही है या नये दावेदारों को मौका देगी। जिसका फैसला 18 जनवरी तक होने की उम्मीद की जा रही है।





